अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा के कार्यक्रम में हुए रंगारंग कार्यक्रम

मथुरा। अखिल भारतीय अग्रवाल महिला महासभा मथुरा द्वारा स्थानीय एक होटल में जिलाध्यक्ष नीलम अग्रवाल की अध्यक्षता में नए सत्र की शुरुआत की गई जिसमें महासभा के सभी मेंबर्स पदाधिकारी तथा कार्यकारिणी सदस्यों का सम्मान किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि हरिओम मांट वाले एवं किशन मुरारी ने दीप प्रज्वलित कर किया। संचालन ज्योति एवं लवली द्वारा किया गया । अलका पूजा और शशि गुप्ता ने कार्यक्रम में अपनी मुख्य सहयोगी के रूप में भूमिका निभाई।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में गजल गार्गी प्रीति रेखा पूजा श्वेता रिमझिम अग्रवाल तथा वंदना अग्रवाल ने अपनी प्रस्तुति दी। गेम्स की प्रायोजक शशि अग्रवाल रही जिसमेमहासभा की सदस्याओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।