मथुरा। स्थानीय पुलिस लाइंस आयोजित गणतंत्र दिवस परेड के अवसर पर मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण सिंह ने पॉक्सो न्यायालय में स्पेशल डीजीसी श्रीमती अलका उपमन्यु को प्रशस्ति पत्र देकर के सम्मानित किया।
जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह एवं डीआईजी शैलेश कुमार पांडेय ने स्पेशल डीजीसी श्रीमती अलका उपमन्यु एडवोकेट को दिए प्रशस्ति पत्र के बारे में बताया कि श्रीमती उपमन्यु ने 2024 में बाल एवं महिला अपराध रोकने में न्याय व्यवस्था एवं कानून व्यवस्था के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करते हुए एक दुराचारी को फांसी एवं बारह को कठोर सजा एवं आजीवन कारावास तक की सजा दिलाई है ।
गणतंत्र दिवस परेड में प्रशस्ति पत्र से सम्मानित हुई स्पेशल डीजीसी श्रीमती अलका उपमन्यु ने बताया कि यह सम्मान मेरे साथ-साथ सभी न्यायिक एवं पुलिस कर्मी जो सहयोगी रहे उन सब का सम्मान है ।
इस अवसर पर जिला जज आशीष गर्ग एवं अन्य न्यायिक अधिकारी विधायक पूरन प्रकाश कैबिनेट मंत्री के पीआरओ मनोज फौजदार अपर जिलाधिकारी योगानंद पांडेय सीजीएम गौरव उत्सव एसपी सिटी डा अरविंद कुमार बार के अध्यक्ष प्रदीप शर्मा एवं सचिव शिवकुमार लवानिया आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.