मथुरा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा तीनों कृषि कानून वापिस लिये जाने की घोषणा को लेकर भाजपा किसान मोर्चा द्वारा समूचे प्रदेश में ट्रैक्टर रैली निकाली जा रही है। आज शुक्रवार को रामलीला मैदान में ट्रैक्टर रैली का शुभारम्भ सांसद हेमामालिनी ने ट्रैक्टर चलाकर किया। अपने सम्बोधन में कहा कि प्रधानमंत्री ने किसानों की मांग स्वीकार कर जता दिया कि वह जनभावनाओं के साथ है।
इस अवसर पर विधायक कारिन्दा सिंह, पूरन प्रकाश के अलावा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह जिलाध्यक्ष चरन सिंह महानगर अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह बृज क्षेत्र के अध्यक्ष प्रशांत पौनिया के अलावा जर्नादन शर्मा संजय गोविल मिलन भाटिया मौजूद रहे।
शहर के रामलीला मैदान पर प्रधानमंत्री की कानून वापिस लेने की घोषणा होते ही भारी संख्या में भाजपा ध्वज लगे ट्रैक्टर एकत्रित हो गये। इस ट्रैक्टर रैली से भाजपा नाराज किसानों की नाराजगी दूर करने का प्रयास करेगी।