वृंदावन। स्मार्ट सिटी योजना के अंतर्गत गुरुवार को वृंदावन में दो प्रमुख स्थानों पर फ्री वाईफाई सेवा का शुभारंभ हो गया है। इसका उद्घाटन सांसद हेमा मालिनी द्वारा शिलालेख का अनावरण कर किया गया।
फ्री वाईफाई सेवा का शुभारंभ करते हुए सांसद हेमा मालिनी ने कहा कि वृंदावन मथुरा में देश एवम विदेश से लाखों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं अन्य प्रदेश एवम देश से आने के कारण श्रद्धालुओं को नेटवर्क मे परेशानी का सामना करना पड़ता है। नगर निगम द्वारा स्थापित किए गए फ्री वाईफाई से उनको बहुत सहूलियत मिलेगी।
महापौर डा. मुकेश आर्यबन्धु द्वारा बताया गया कि प्रथम चरण में प्रेम मंदिर एवं विद्यापीठ चौराहे पर ये फ्री वाईफाई प्रारम्भ हुई है । द्वितीय चरण में नगर निगम क्षेत्रांतर्गत अन्य चयनित स्थानों पर भी फ्री वाईफाई सेवा जल्द ही उपलब्ध करायी जायेगी।
नगर आयुक्त अनुनय झा द्वारा बताया गया कि एक मोबाइल फोन नम्बर से 24 घण्टे में 30 मिनट तक फ्री वाईफाई की सुविधा का लाभ लिया जा सकता है। वाईफाई से एक बार मे कुल 150 मोबाइल फोन जुड़ सकेंगे ।
उदघाटन अवसर पर राधाकृष्ण पाठक उपसभापति वैभव अग्रवाल पार्षद तथा अपर नगर आयुक्त सत्येन्द्र कुमार तिवारी सहायक नगर आयुक्त लव कुश गुप्ता मुख्य अभियंता सिविल मुख्य कर निर्धारण अधिकारी शिव कुमार गौतम अधिशासी अभियंता सिविल आदि अधिकारी एवम कर्मचारी उपस्थित रहे।