मथुरा। मथुरा-वृन्दावन नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न वार्डों में प्रकाश, सफाई, पेयजल, सड़क आदि व्यवस्थाओं को लेकर आज नगर आयुक्त अनुनय झा ने निगम के कई वार्डों का निरीक्षण किया। इस दौरान नगर आयुक्त ने स्थानीय नागरिकों से भी निगम द्वारा कराया जाने वाले कार्यों की जानकारी की और अधिकारियों को शिकायतों का निपटारा करने के कडाई से निर्देश दिये। नगर आयुक्त श्री झा द्वारा वार्ड सं. 3 गिरधरपुर एवं वार्ड सं. 22 बाकलपुर का निरीक्षण किया गया। इस दौरान दोनों वार्डों के पार्षद मौजूद रहे।
निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त द्वारा उपस्थित पार्षद और स्थानीय लोगों से पूछा गया जिस अवगत कराया गया कि वार्ड में सभी लाईटें ठीक है, कुछ स्थानों पर डलाव घरों को कवर्ड किये जाने की आवश्यकता है जिसके सम्बन्ध में मौके पर उपस्थित मुख्य अभियन्ता सिविल को डलाव घरों को कवर्ड किये जाने हेतु निर्देश दिए । क्षेत्रीय स्वास्थ्य अधिकारी को आदेश किया गया कि डलाव घरों को प्रतिदिन दोनो पालियों में साफ कराया जाये। इस दौरान डोर टू डोर कूडा कलैक्शन का यूजर शुल्क प्राप्त करने में सम्बन्धित पार्षद की सहायता लिये जाने के लिए क्षेत्रीय स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किया गया। संबंधित अधिकारियों को 1 सप्ताह में कार्य करने के निर्देश दिये तथा कार्य न होने पर उनके विरूद्ध कार्यवाही की चेतावनी दी गयी।
निरीक्षण के दौरान मुख्य अभियन्ता सिविल, सहायक अभियन्ता विध्यां, क्षेत्रीय स्वास्थ्य अधिकारी आदि अधिकारीगण उपस्थित रहे।