आगरा के नेमिनाथ हॉस्पिटल में मधुमेह रोगियों का निःशुल्क इलाज 16 से, मात्र एक सप्ताह में पूर्ण स्वस्थ्य का दावा
कमरा, दवा, नर्सिंग, डॉक्टर की फीस, भोजन सब कुछ फ्री
सात दिन के लिए भर्ती करके किया जाएगा होम्योपैथिक उपचार
आगरा। इस समय देश में सबसे बड़ी बीमारी है डाइबिटीज। बहुत बड़ी जनसंख्या इसकी चपेट में आ चुकी है। छोटे बड़े बुजुर्ग सभी इससे परेशान है।
मधुमेह रोगियों को चिकित्सक डराते हैं। जीवन भर दवा खिलाते हैं। इंसुलिन इंजेक्शन भी लगवाते हैं। साथ ही खान-पान पर तमाम तरह के प्रतिबंध लगा देते हैं। तमाम तरह की जांचें करवाते रहते हैं। इसके बाद भी मधुमेह रोग ठीक नहीं होता है। मधुमेह का इलाज है लेकिन होम्योपैथी में। इसी को ध्यान में रखते हुए नेमिनाथ होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज, हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर कुबेरपुर, आगरा में कल 16 नवम्बर से मुधमेह रोगियों को भर्ती करके निःशुल्क इलाज किया जाएगा। दावा है कि सिर्फ सात दिन में मधुमेह को खत्म किया जाएगा।
यह कहना है कि नेमिनाथ होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज के चेयरमैन और जाने-माने होम्योपैथ डॉ. प्रदीप गुप्ता का। उन्होंने बताया कि वे कोई अतिश्योक्ति नहीं कर रहे हैं बल्कि अब तक हजारों लोगों को मधुमेह से छुटकारा दिला चुके हैं। हकीकत तो यह है कि मधुमेह कोई बीमारी नहीं है। यह जीवन शैली की विकार है और कोई इसे बदलना नहीं चाहता है। खान-पान की आदत को बदलने के स्थान पर दवाओं के नाम पर जहरीले रसायन दिए जा रहे हैं जिनका व्यक्ति आदी हो जाता है। मरीज लुटता रहता है। यह कैसा इलाज है कि आजीवन दवा खानी पड़ती है।
डॉ. गुप्ता ने बताया कि मधुमेह रोगी स्वस्थ होना चाहते हैं तो अपनी जीवन शैली बदलें और होम्योपैथी दवा लें। नेमिनाथ हॉस्पिटल में 16 नवम्बर 21 से मधुमेह रोगी भर्ती किए जाएंगे। कमरा, दवा, नर्सिंग, डॉक्टर की फीस और भोजन सबकुछ निःशुल्क होगा। मधुमेह रोगी डायबिटीज की जांच कराकर आएं और होम्योपैथिक इलाज के सात दिन बाद जांच कराएं तो वे स्वयं कहेंगे कि स्वस्थ हो गए हैं। प्रातः 8 बजे से शाम चार बजे तक नेमिनाथ हॉस्पिटल, कुबेरपुर, आगरा के स्वागत पटल पर आकर जानकारी कर सकते हैं। फोन नम्बर 9837257775, 9837247776 पर भी संपर्क किया जा सकता है। इस शिविर के माध्यम से नेमिनाथ हॉस्पिटल अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभा रहा है।