मथुरा। उ.प्र. बृज तीर्थ विकास परिषद द्वारा आयोजित बृजरज उत्सव को लेकर लोगों में क्रेज लगातार बढ रहा है। 13 नव. को आज देश के प्रसिद्ध भजन गायक अनुप जलोटा और रानी इंद्रानी अपनी प्रस्तुति देगें।
वृन्दावन के कुंभ मेला क्षेत्र मैदान पर 10 नव. से चल रहे बृज रज उत्सव 2021 हुनर हाट एवं शिल्प मेला में आज से रैम्बो सर्कस भी प्रारम्भ हो गया है। सर्कस के दोपहर से ही शो प्रारम्भ हो रहे है जो कि रात तक चलेंगे। 13 नव. की सांय अनूप जलोटा रानी इंद्रानी के कार्यक्रम को देखने के लिए लोगों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।
उ.प्र. बृज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकान्त मिश्र ने बृजवासियों से अनुरोध किया है कि वह एक बार अवश्य सपरिवार बृजरज उत्सव देखने के लिए जाएं। उनको एहसास होगा कि ऐसा आयोजन उन्होंने कभी नही देखा होगा।