मथुरा। देर रात थाना जमुना पार क्षेत्र में पुलिस ने बदमाशों से मुठभेड़ में अगवा किये छात्र को 24 घंटे मे सकुशल मुक्त करा लिया गया। एक बदमाश के गोली लगी है। उसका एक साथी फरार हो गया। एक बदमाश को गिरफ्तार किया गया है।
बताया जाता है कि रामलीला मैदान के पीछे गोविंद नगर निवासी व्यापारी पुत्र गंतव्य अग्रवाल शुक्रवार को राधिका विहार में कोचिंग के लिए गया था। वह सीए की तैयारी कर रहा था। उसकी स्कूटी ब्रजवासी रॉयल के सामने खड़ी मिली थी। यहां से उसको अगवा कर लिया गया था। एक करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई थी। पुलिस ने शानिवार रात को मुठभेड़ में बदमाशों से गंतव्य अग्रवाल को मुक्त करा लिया। पुलिस की गोली लगने से शिवा उर्फ शिव कुमार निवासी त्रिमूर्ति नगर थाना बन्ना देवी अलीगढ़ घायल हुआ है। अलीगढ़ के थाना गांधी पार्क के गांव सिसिया निवासी शोभित चौहान को टैंक चौराहे से गिरफ्तार किया गया है। अभी एक बदमाश फरार है।
एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर ने बताया कि अगवा किया गए युवक के स्वजन से एक करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई थी। इसको पुलिस ने गंभीरता से लिया। बदमाशों की लोकेशन अलीगढ़ में मिली। पुलिस ने घेराबंदी की तो बदमाश अलीगढ़ क्षेत्र से वापस मथुरा की ओर भाग निकले। यमुना के नए और पुराने पुल के बीच तिवारीपुरम में पुलिस और बदमाशों का आमना सामना हो गया था। अभी घटना की जांच की जा रही है।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
Prev Post
Next Post