मथुरा। ब्रज रज उत्सव के उद्घाटन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा में आज सांसद हेमा मालिनी के लिए जमकर तारीफ के पुल बांधे। उन्होंने कहा कि एक महीने पहले इस महोत्सव के आयोजन के लिए हेमा जी ने उनको फोन किया था जिस पर उन्होंने उनके प्रस्ताव को सुनकर तुरंत स्वीकृति प्रदान कर दी थी। मुख्यमंत्री ने इस आयोजन का पूरा पूरा श्रेय उन्हें देते हुए कहा कि हेमा मालिनी जी स्वयं कलाकार हैं वह कला को जानती हैं।
सांसद हेमा मालिनी जी यमुना जी की अविरलता की आवाज उठाती रहती हैं। मथुरा के तीर्थ स्थल क्षेत्रों को कैसे विकसित किया जाए उसके चिंतन में वह लगी रहती है। ब्रज रज उत्सव की सफलता के लिए मैं उनका धन्यवाद करता हूं। मुख्यमंत्री की यह बात सुनकर जनसभा में बैठे लोग बार-बार ताली बजा कर अपना समर्थन देते देखे गए।