ब्रज रज उत्सव: हुनर हाट में लिट्टी चोखा खाकर आनंदित हुए योगी

वृंदावन। कुंभ सरक्षित मेला स्थल पर आयोजित ब्रज रज उत्सव हुनर हाट मेले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिहार के प्रसिद्ध व्यंजन स्वादिष्ट लिट्टी चोखा को ग्रहण कर खूब तारीफ की। मेला स्थल के भ्रमण के दौरान उन्होंने चारपाई पर बैठकर लिट्टी चोखा का लुफ्त उठाया।

खाने के दौरान केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी सांसद हेमा मालिनी प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा केबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण महापौर मुकेश आर्य बंधु उत्तर प्रदेश व्यापारी कल्याण बोर्ड के चेयरमैन रविकांत गर्ग भाजपा नेता ठाकुर आर पी सिंह जनार्दन शर्मा प्रदीप गोस्वामी आदि नेता मौजूद रहे।

खाने के दौरान केंद्रीय मंत्री श्री नकवी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को हुनर हाट के बारे में विस्तृत ढंग से जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने लिट्टी चोखा खाकर दुकानदारों का खुले दिल से उत्साहवर्धन किया।