मथुरा। 10 नव. से वृन्दावन में आयोजित होने वाले बृजरज उत्सव को सफल बनाने के लिए भाजपाई बडी संख्या में जुट गये है। छोटे से बडा भाजपाई नेता कार्यकर्ता अपने-2 क्षेत्रों और शुभचिन्तकों को निमंत्रण पत्र देने में लगा हुआ है। यहां तक कि सोशल मीडिया प्लेट फार्म पर फेसबुक, व्हाटसअप के माध्यम से पोस्ट डालकर लोगों को मेले में जाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
कल बुधवार को इस बृजरज उत्सव का उद्घाटन करने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मथुरा आ रहे है। सोमवार की सांय बडी संख्या में मेला स्थल पर भाजपाई पदाधिकारियों की बैठक सांसद हेमामालिनी और ऊर्जा मंत्री श्रीकान्त शर्मा द्वारा ली गई थी जिसमें हर बूथ से 100 लोगों को उत्सव में लाने के निर्देश दिए गये। भाजपाई उत्सव में भीड़ लाने के लिए जनसंपर्क में जुट गये है।
ऊर्जा मंत्री श्रीकान्त शर्मा ने कहा था कि बृजरज उत्सव आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को साकार करेगा। बृजवासी इस उत्सव में भाग लेकर महसूस करेंगे कि आज तक उन्होंने ऐसा मेला नही देखा।
बैठक में पार्टी जिलाध्यक्ष मधु शर्मा विधायक पूरन प्रकाश महापौर डा. मुकेश आर्य बन्धु, प्रदीप गोस्वामी विनीत शर्मा के अलावा उ.प्र. बृज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकान्त मिश्र मुख्य कार्यपालक अधिकारी नगेन्द्र प्रताप, जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल, एसएसपी गौरव ग्रोवर मुख्य विकास अधिकारी डा. नितिन गौड सहित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।