उ. प्र. उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में दी पदाधिकरियों को जिम्मेदारी, कार्यकारिणी घोषित

मथुरा। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल (रजि) मथुरा की कोर कमेटी की बैठक मंगलवार को बसेरा होटल वृंदावन में हुई जिसकी अध्यक्षता राम किशन अग्रवाल ने करते हुए जिले की कार्यकारिणी की घोषणा की।

बैठक में कोर कमेटी द्वारा आगामी दिनों में जिले के नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह एवं सम्मान समारोह आयोजित होने पर विचार किया। जिला एवं मथुरा नगर के संगठन की मजबूती के लिए शिव शंकर वर्मा को जिले का प्रभारी और नंदकिशोर गुसाई को मथुरा नगर का प्रभारी नियुक्त किया गया।

बैठक में राजकुमार मांट वाले मुकेश वार्ष्णेय बाजना वाले प्रयागनाथ चतुर्वेदी देवी राम गर्ग डॉ विशाल खुराना (बॉबी भैया) हरिओम अग्रवाल राजकुमार गोयल (नमकीन वाले ) डॉ दीपा अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।