पार्षदों की समस्याएं त्वरित गति से निस्तारण के नगर आयुक्त ने दिए अधिकारियों को आदेश

मथुरा। मथुरा वृंदावन नगर निगम के औरंगाबाद जोनल कार्यालय अंतर्गत आने वाले 9 वार्डो के पार्षद और उनके प्रतिनिधियों के साथ सोमवार को महापौर मुकेश और बंधु और नगर आयुक्त अनुनय झा द्वारा क्षेत्रीय समस्याओं के साथ-साथ संचारी रोग के संबंध में ली गई बैठक में निगम के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

औरंगाबाद कार्यालय में आयोजित इस बैठक में पार्षदो द्वारा महापौर एवं नगर आयुक्त को अपने अपने वार्ड की समस्या से अवगत कराया गया।

बैठक में पार्षदो ने संचारी रोग एवं डेंगू नियंत्रण हेतु सफाई व्यवस्था प्रभावी ढंग से कराये जाने हेतु अनुरोध किया। इस पर नगर आयुक्त श्री झा द्वारा स्वास्थ्य विभाग के सफाई निरीक्षकों को आदेशित किया गया कि संचारी रोगों की रोकथाम हेतु फोगिंग, एन्टी लार्वा के साथ-साथ बी0टी0आई0 पाउडर का छिडकाव नियमित कराया जाये।

बैठक में जल भराव वाले स्थलों एवं पोखरों से पानी निकासी कराये जाने का अनुरोध किया गया। इस पर नगर आयुक्त महोदय ने जलकल विभाग के सहायक अभियन्ता एवं अवर अभियन्ता को आदेशित किया गया कि समय-समय पर पम्प सैट लगाकर पानी की निकासी करायी जाये।

पोखर एवं तालाब का चिन्हांकन/अतिक्रमण हटाये जाने के उपरान्त सम्बन्धित पोखर पर एक बोर्ड लगा दिया जाये जिसमें पोखर/तालाब का प्रकार, क्षेत्रफल आदि विवरण अंकित किया जाये। उक्त कार्य हेतु नगर आयुक्त द्वारा डीके सिंह सहायक नगर आयुक्त को निर्देशित किया गया।
पार्षदो ने आबादी साइड पोखर/तालाब पर तार फेसिंग कराये जाने की मांग की जिस पर सहमति व्यक्त करते हुये तार फेसिंग के लिए अधिशासी अभियन्ता सिविल को निर्देशित किया गया।

बैठक में गोविन्द सिंह पार्षद वार्ड सं0 09, तुलसीराम यादव पार्षद वार्ड सं0 55, चौधरी विष्णु सिंह पार्षद वार्ड सं0 51, विनोद भारद्वाज पार्षद वार्ड सं0 46, सूरज तौमर पार्षद वार्ड सं0 16, राकेश ठेनुआ पार्षद वार्ड सं0 53, सुरेश धनगर पार्षद वार्ड सं0 10, श्रीपाल सिंह पार्षद वार्ड सं0 37, पार्षद प्रतिनिधि वार्ड सं0 26, जितेन्द्र केन मुख्य अभियन्ता सिविल, एस0के0 गौतम मुख्य कर निर्धारण अधिकारी, एस0पी0 मिश्र अधिशासी अभियन्ता सिविल, अनिल रंजन सहायक अभियन्ता लाईट, राधेश्याम सहायक अभियन्ता जल, राजकुमार सहायक अभियन्ता सिविल, दीपांकर सिंह सहायक अभियन्ता सिविल, योगेश कुमार मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक, छत्रपाल अवर अभियन्ता जल, कुमरपाल अवर अभियन्ता जल, आशीष यादव अवर अभियन्ता जल, पवन कुमार अवर अभियन्ता सिविल, इरशाल अहमद अवर अभियन्ता सिविल, मुकेश शर्मा सफाई एवं खाद्य निरीक्षक मौजूद रहे।