योगी की गोवर्धन में हुई सभा में भीड़ होने पर मुक़दमा दर्ज

मथुरा। गोवर्धन में 2 फरवरी को हुई मुख्यमंत्री योगी की जनसभा में आचार संहिता उल्लंघन के मामले में हजारोंअज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने भारी भीड़ जमा होने के चलते आचार संहिता के उल्लंघन के कारण 1500 से 1700 अज्ञात लोगो के विरूद्ध मुकदमा दर्ज किया है।
एसआई चंद्रवीर सिंह द्वारा दर्ज कराई गयी रिपोर्ट के अनुसार बस स्टैंड के समीप सभा स्थल बांचे लाला के बाडे के वाहर करीब 1500 से 1700 अज्ञात व्यक्तियो की उपस्थिति व भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में नारेबाजी कोविड गाइड लाइन का उल्लंघन करने पर आचार संहिता उल्लंघन करने का मुकदमा दर्ज किया गया है।