मथुरा के विकास कार्यो में पंख लगाएंगे नए डीएम सी पी सिंह

मथुरा। योगी सरकार ने तेज तर्रार कर्मठ मथुरा की भौगोलिक स्थिति से परिचित जिला अधिकारी के रूप में सन 2012 बैच के आईएएस अधिकारी सीपी सिंह की तैनाती की है। श्री सिंह मथुरा से पूर्व कासगंज में 3 साल बुलंदशहर में सवा 3 साल जिलाधिकारी के पद पर अपनी शोहरत और बुलंदियों का परचम लहरा चुके हैं। नव नियुक्त जिलाधिकारी संभवत शनिवार को श्री बिहारी जी के दर्शन करने के पश्चात पद भार ग्रहण करेंगे।
उन्होंने राजपथ को विशेष भेंट में बताया कि मेरा सौभाग्य है कि मुझे पुन: एक बार बिहारी जी की नगरी में आम जनता की सेवा करने का अवसर प्राप्त हुआ है।
उन्होंने कहा कि जनपद में विकास और सौंदर्यीकरण की योजनाओं को तेजी से मूर्त रूप प्रदान करने के प्रयास किए जाएंगे।
उनका कहना है कि उनका पूरा फोकस मथुरा के तीर्थ स्थल वृंदावन गोवर्धन बरसाना आदि स्थानों पर आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर रहेगा।
उल्लेखनीय रहे कि आईएएस सी पी सिंह योगी सरकार के चहेते अधिकारियों में गिने जाते हैं। उनकी कार्य शैली से अलीगढ़ आगरा गाजियाबाद जैसे बड़े शहर की जनता भी परिचित है। इन जिलों में भी उन्होंने कई कई साल सेवा दी है। शुक्रवार को प्रात: जैसे ही बृजवासियों को जानकारी हुई कि सी पी सिंह मथुरा के जिला अधिकारी बने हैं तो उनमें हर्ष की लहर दौड़ गई।