भाजयुमो जिले भर में तिरंगा यात्रा निकालकर कर रहा है शहीदो के परिवार का सम्मान

मथुरा। जनपद और शहरी क्षेत्रो में स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा अभियान आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है।

मांट विधानसभा के मांट मंडल युवा मोर्चा द्वारा तिरंगा यात्रा के दौरान शहीद पंकज कुमार की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके परिवारजनों को सम्मानित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मनजीत पोनिया महामंत्री हरेंद्र नोहवार कमल कांत उपाध्यक्ष जुगेंद्र पटेल निखिल पटेल मंत्री भुवनेश ठाकुर मीडिया प्रभारी भगवत सोनी कार्यालय मंत्री मनीष शर्मा सोशल मीडिया प्रभारी गोविंद परिहार कोषाध्यक्ष अंकित बंसल पवन वार्ष्णेय नंद किशोर शर्मा प्रशान्त गुप्ता हर्षित पंडित आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मथुरा विधानसभा के वृंदावन मंडल ने गुरूवार को तिरंगा यात्रा निकाली। लक्ष्मण शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके उनके परिवार जनों का सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि भाजयुमो महानगर जिला अध्यक्ष यज्ञदत्त कौशिक ने कहा कि वास्तव में इन जवानों के कारण देश सुरक्षित है अपनी जान न्योछावर करके देश को सुरक्षित रखने वाले शहीद और उनके परिवार जनों को हम नमन करते है।

यात्रा वृंदावन में चुंगी चौराहे गांधीबाग से अनाज मंडी सराफा बाजार बनखंडी महादेव लोई बाजार पत्थर पुरा होते हुए रंगजी मंदिर पर समाप्त हुई। यात्रा का स्वागत लगभग 50 जगहों पर फूलों की वर्षा करके किया गया।

तिरंगा यात्रा में प्रदेश मंत्री पवन चौधरी अलौकिक शर्मा योगेंद्र चाहर महानगर महामंत्री राजू यादव वृंदावन मंडल अध्यक्ष दिनेश शर्मा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष वृंदावन गौरव शर्मा महानगर महिला मोर्चा अध्यक्ष पूजा चौधरी जिला मीडिया प्रभारी नवीन चौधरी एड. महामंत्री युवा मोर्चा राहुल राजावत दिनेश चौधरी धीरज शर्मा गोविंद शर्मा सुमित सारस्वत शशांक शर्मा प्रशांत चतुर्वेदी मृदुल चतुर्वेदी सागर शर्मा विशाल ठाकुर पीयूष शर्मा हेमंत कौशिक मनीष वर्मा अंकित सक्सेना दीपक मिश्रा नरेंद्र शर्मा जितेंद्र प्राण बल्लभ दुबे मनीष वर्मा अभिषेक उदैनिया गौरव कौशिक देवेंद्र उपाध्याय निखिल गर्ग पवन शर्मा अंकुर देवा प्रधान नितिन कौशिक नवीन उपाध्याय रोहित पचौरी सोनू शर्मा उदित शर्मा छोटू शर्मा बॉबी वर्मा योगेश गौतम आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।