मथुरा, (राजपथ मथुरा ब्यूरो)। आगरा-मथुरा रोड़ स्थित न्यायालय के सामने सड़क किनारे वाहनों को पार्क कर वसूली करने वालों के खिलाफ बीते दिनों जिलाधिकारी नगर आयुक्त सहित सम्बन्धित विभागों को शिकायत करने के बावजूद वसूली करने वालों के खिलाफ को कार्यवाही न होती देख होलीगेट चूना कंकड निवासी समाजसेवी प्रकाश चन्द अग्रवाल ने आंदोलन का रास्ता अख्तियार कर लिया है।
श्री अग्रवाल ने आज से नगर निगम के गेट पर अनशन प्रारम्भ करते हुए जिला प्रशासन को चेतावनी दी है कि आखिर सरे राह हो रहे इस गैर कानूनी कार्य को वह क्यों नही रूकवा पा रहा है। बता दें कि चंद रोज पूर्व प्रकाश चन्द ने सिविल लाइन क्षेत्र में पार्किंग के नाम पर हो रही अवैध वसूली का भंडाफोड करते हुए बार एसोसियेशन लिखी पर्ची थमा कर वाहन चालकों से पार्किंग के नाम पर अवैध वसूली करने की शिकायत जिलाधिकारी व नगर आयुक्त सहित संबंधित विभागों से की थी। जिस पर नगर निगम की ओर से कर अधीक्षक ने बताया था कि उनके द्वारा उठाई गयी पार्किंग के ठेके को पूर्व में जिला जज के कहने पर निरस्त कर दिया गया है। वर्तमान में निगम द्वारा यहां से किसी प्रकार की वसूली नही करायी जा रही है। ऐसे में समाज सेवी श्री अग्रवाल द्वारा उठाई गयी आवाज क्षेत्र में वसूली में कराने को शह दे रहे लोगों के लिए मुसीबत बन सकती है।