श्री राधा वैली के फ्लैट होल्डर्स ने श्री ग्रुप पर लगाया मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने में वायदा खिलाफी का आरोप

मथुरा। शहरी क्षेत्र की सबसे बडी व प्रसिद्ध आवासीय कॉलौनी श्री राधा वैली के फ्लैट होल्डर्स ने बिल्डर श्री ग्रुप पर मूल भूत सुविधाएं मुहैया कराने में वायदा खिलाफी का आरोप लगाया है। एक फ्लैट होल्डर ने समस्या का निदान न होने पर आमरण अनशन की चेतावनी दी है। शुक्रवार को एक दर्जन प्लॉट होल्डर्स का प्रतिनिधि मंडल मथुरा-वृन्दावन विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष नगेन्द्र प्रताप से मिला और उनको 15 सूत्रीय मांग पत्र की प्रति सौंपते हुए तत्काल कार्यवाही करने का अनुरोध किया। जिस पर उपाध्यक्ष ने ठोस कार्यवाही का आश्वासन दिया है।

श्री राधा वैली ब्लॉक माधवी सी नि. नरेन्द्र सिंह हिण्डौल के नेतृत्व में विनोद भरतिया एम के भटनगर राम शर्मा सुजीत सिंह रिपुदमन सिंह वीेरन्द्र गुप्ता अमित प्रेम समीक्षा अग्रवाल अशोक दुबे राधेश्याम शर्मा एन एस भटनागर आदि ने प्राधिकरण उपाध्यक्ष को प्रेषित शिकायत पत्र में आरोप लगाया कि राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित बिल्डर एसजेपी ग्लोबल (श्रीग्रुप) द्वारा श्रीराधा वैली में बनाये गये हाईराइज टावर्स में बने फ्लैट के मालिकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड रहा है। फ्लैट बेचते समय बिल्डर द्वारा जिन सुविधाओं का उल्लेख किया था वहां इस तरह की काई सुविधा अभी तक मुहैया नही कराई जा सकी है। इतना ही नही राधाबैली के निवासियों को फ्लैटों में मिलने वाली मूल भूत सुविधाएं पाने के लिए भी संघर्ष करने को विवश होना पड़ रहा है। बिल्डर द्वारा सोसाइटी के नाम पर फ्लैट बेचते समय लाखों रूपये लिए थे इसके बावजूद प्रत्येक माह रखरखाब के नाम पर अलग से पैसे लिये जा रहे है जबकि रख रखाव जैसी यहां कोई सुविधा उपलब्ध नही है। उन्होंने आरोप लगाया है कि बिल्डर ने प्राधिकरण में बंधक प्लाट भी बेच दिए है। इसके आलावा अभी तक स्वीमिंग पूल और क्लब का निर्माण नहीं कराया हैं। ब्लाक में केवल एक लिफ्ट लगी है जबकि दो लगनी चाहिए थी। अधिकांश फ्लैटों में सीलन आ रही है। पार्किंग के नाम पर दो लाख रु की मांग रही है। कालौनी में वृद्ध सिक्योरटी गार्ड रखे हुए है जो मदिरापान करके रहते है। खास बात ये है की सोसायटी नहीं बनाई गयी है। रेन वाटर हार्वेस्टिंग न होने से कालौनी में बारिश का पानी भरा रहता है।