मथुरा। बीजेपी कार्यालय पुष्पांजलि उपवन में आयोजित भारतीय जनता पार्टी शिक्षण संस्थान प्रकोष्ठ ब्रज क्षेत्र की बैठक में 65 विधान सभाओं में 100 -100 शिक्षण संस्थाओं को 15 अक्टूबर तक जोड़ने का लक्ष्य निश्चित किया गया है । इसके लिए ब्रज क्षेत्र के 19 जिलों को चार हिस्सों में बांट कर कार्य विभाजन हुआ है । बैठक की अध्यक्षता क्षेत्रीय संयोजक डॉ अखिलेश चौधरी ने की।
बैठक में दिवाकर मिश्र ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व एव उत्तर प्रदेश संगठन एवं सरकार ने जिस तरह से काम किया है वह निश्चित ही सराहनीय है। पार्टी के सभी प्रकल्पों का गठन होने से संगठन मजबूत होगा।

प्रदेश सह संयोजक अजय सिंह ने कहा चाहे धारा 370 हो चाहे तीन तलाक बिल का हो चाहे राम मंदिर का मसला हो या कोविड-19-के समय जिस तरह से देश खड़ा था प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हर तरह से देश मजबूत हुआ है और विकास हुआ। सह संयोजक भास्कर दत्त ने कहा जब देश प्रदेश में विपक्ष की सरकार रही तो हर तरह की समस्या बनी रही लेकिन आज भाजपा ने देश को मजबूत करने का काम किया है। प्रो डॉ आर पी सिंह क्षेत्रीय सह संयोजक ने कहा कि शिक्षण संस्थान बीजेपी से जुड़कर राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकेंगे।
भारतीय जनता पार्टी की जिला अध्यक्ष मधु शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया। बैठक में प्रदेश सह संयोजक द्वय अजय सिंह व भास्कर दत्त द्विवेदी तथा क्षेत्रीय सह संयोजक द्वय प्रज्ञेय शर्मा व राजकुमार उपाध्याय श्रीमती मीनाक्षी शर्मा चंद्रवीर सिंह उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन तपेश भारद्वाज ने किया।