प्रसिद्ध व्यापारी रवि मित्तल के साथ मारपीट का वीडियो वायरल, शहर में तरह-तरह की चर्चाएं

मथुरा। प्रसिद्ध उद्योगपति विटुमिन कारोबारी और उनके दो पुत्रों को रूपयो के लेनदेन को लेकर बुरी तरह मारपीट करने का वीडियो वायरल हो रहा है। घायल व्यापारी को काफी चोटें आई हैं उनकी कई उंगलियों में फ्रैक्चर है। बीती 1 अक्टूबर की रात डैंपियर नगर निवासी रवि मित्तल पुत्र स्व. गजानन्द मित्तल अपने दोनों पुत्र अंकित और संचित के साथ थाना हाईवे क्षेत्र अंतर्गत गणेशरा मार्ग स्थित राधा पुरम एस्टेट कॉलोनी में राजीव गोयल पुत्र शंभू नाथ गोयल से मिलने पहुंचे थे वह उनको कॉलोनी के गेट पर अपने साथी दीपक खंडेलवाल आदि के साथ मिल गया रवि मित्तल ने उससे अपने रुपयों का तकादा किया तो राजीव गोयल ने गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी।

मारपीट में राजीव का साथ दिनेश खंडेलवाल मुकेश अग्रवाल दीपक खंडेलवाल आदि दो तीन अज्ञात लोगो ने दिया। मारपीट के दौरान रवि मित्तल के गले की सोने की चैन पुत्र अंकित संचित के हाथो की अंगूठी चैन आरोपियों ने लूट ली।

थाना हाईवे में अगले दिन 2 अक्टूबर को धारा 394 323 504 506 के तहत अपराध पंजीकृत कराया गया है। घटना स्थल चौधरी रोडवेज/ कृष्णा इंटरप्राइजेज बताया गया है। मारपीट की पूरी वारदात कॉलोनी के गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई । पीड़ित व्यापारी रवि मित्तल ने बताया कि उसकी छाता में विटुमिन की फैक्ट्री है पूरा माल नेपाल जाता है । व्यापार के संबंध में अभियुक्त राजीव गोयल पर उसके रुपए निकलते हैं। मांगने पर उसने यह घटना कारित की है। 4 दिन पूर्व हुई इस घटना का वीडियो देखकर आम नागरिक तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं।