मथुरा। मथुरा-वृन्दावन नगर निगम में लंबे समय से तैनात दो सहायक नगर आयुक्त राजकुमार मित्तल और धीरेन्द्र कुमार सिंह की मथुरा से विदाई हो गयी है। उनके स्थान पर कासगंज और कन्नौज से आये अधिकारियों ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। शासन ने करीब एक माह पूर्व नगर निगम में तैनात सहायक नगर आयुक्त राजकुमार मित्तल और डी के सिंह का अलग-अलग जनपदों में स्थानांतरण किया था। उनके स्थान पर कासगंज से कल्पना सिंह चौहान और कन्नौज से राकेश कुमार त्यागी की पोस्टिंग की गयी है। एक सप्ताह पूर्व डी के सिंह को नगर आयुक्त द्वारा रिलीव कर दिया गया। अब राजकुमार मित्तल को भी कार्यमुक्त कर दिया गया है। विवादों में घिरे रहे श्री मित्तल के रिलीव होने पर बहुत लोगो ने प्रसन्नता व्यक्त की है।
सूत्रों का कहना है कि आजकल में नगर आयुक्त द्वारा अधिकारियो के बीच कार्य विभाजन कर दिया जायेगा।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.