मथुरा। राष्ट्र पिता महात्मा गांधी एवम पूर्व प्रधान मंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्यूनल के पीठासीन अधिकारी रणधीर सिंह ने कहा है कि हमे महापुरुषों के जीवन से अच्छे कार्यों की प्रेरणा लेनी चाहिए जो अच्छे से अच्छा हम अपने कार्य क्षेत्र में कर सके हमे वह कार्य ईमानदारी से करना चाहिए।
गांधी जयंती के अवसर पर मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्यूनल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पीठासीन अधिकारी रणधीर सिंह ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण का उन्हें श्रद्वा सुमन अर्पित किए। उन्होंने कहा की जिनका जन्म हम मानते उनके जीवन से काल के कार्यों में जो अच्छा लगे उसकी हमें प्रेरणा लेनी चाहिए जिससे व्यक्ति के जीवन में बदलाव आता हे और उस के जीवन में अच्छी भावनाएं पनपती हैं जो देश और समाज के हित में होती है। हम न्यायिक क्षेत्र में कार्य कर रहे है तो हमे यहां वाद कारियो के लिए अच्छे से अच्छा कार्य करना चाहिए।
उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शास्त्री जी ने जय जवान जय किसान का नारा देकर लोगो को जागरूक किया और देश की तरक्की के लिए अनेक नई योजनाएं शुरू की।
इस मौके पर क्लेम कोर्ट के कर्मचारियों के अलावा वकीलों और पुलिस कर्मियों ने भी पुष्प अर्पित किए। कार्यक्रम के दौरान क्लेम फोरम के उपाध्यक्ष ब्रजेश शर्मा सचिव ओमवीर सारस्वत दीपक अग्रवाल सुधीर शर्मा नरेन्द्र शर्मा योगेश शर्मा दिनेश शर्मा प्रणत शर्मा आदि के अलावा साधना सक्सेना रामभरोसी उपाध्याय सचिन यादव दाऊ दयाल बीरेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।