मथुरा। आम आदमी पार्टी मथुरा कार्यकारिणी की बैठक में संगठन विस्तार पर चर्चा करते हुए जिला अध्यक्ष रवि प्रकाश भारद्वाज ने कहा कि जनपद में लगातार पार्टी का विस्तार हो रहा है । सभी प्रकोष्ठो अपनी अपनी कार्यकारिणी का विस्तार कर पदाधिकारी नियुक्त करें जिस प्रकार जिले में सदस्यता अभियान सफल रहा है तथा सदस्यता अभियान आगे भी जारी रहेगा उसे देखते हुए संगठनों में पदाधिकारियों की संख्या बढ़ाना तथा जो काम नहीं कर रहे हैं उन्हें मुक्त करने की आवश्यकता है ।
उन्होंने कहा कि पार्टी के 300 यूनिट बिजली मुफ्त बकाया बिल माफ किसानों को कृषि के लिए मुफ्त बिजली के साथ-साथ हाल ही में की गई छात्रों की कोचिंग फ्री की घोषणा ने पार्टी के पक्ष में माहौल बनाया है। तिरंगा यात्राओं ने असली राष्ट्रवाद की तस्वीर जनता के सामने प्रस्तुत की है। इससे आम जनता का लगाव लगातार हमारी पार्टी की ओर बढ़ रहा है । बैठक में निर्णय किया गया कि आम आदमी पार्टी किसानों की समस्याओं के साथ है तथा छाता क्षेत्र में बारिश से हुए किसानों के नुकसान की भरपाई के लिए मुआवजे की मांग करती हैं। पार्टी राष्ट्रीय स्तर पर भी किसान आंदोलन के साथ है तथा किसानों की मांगों का पुरजोर समर्थन करती है। आम आदमी पार्टी आंदोलनकारी किसानों को लगातार दिल्ली में मदद कर रही है ।
बैठक में आम आदमी यूथ विंग के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष रवि राजपूत एवं सोशल मीडिया के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष राजन पांडे का माला पहनाकर स्वागत किया गया इसी के साथ साथ एसएससी प्रकोष्ठ के सागर चौहान जिला अध्यक्ष ओबीसी प्रकोष्ठ के नरेंद्र यादव जिला अध्यक्ष तथा पार्टी कार्यकारिणी में नए शामिल हुए सुरेश मीणा अंसार शाह अल्वी फुलेंद्र चौहान का स्वागत किया गया। आम आदमी पार्टी 28 सितंबर को शहीदे आजम भगत सिंह का जन्म दिवस शहीदे आजम भगत सिंह की डैंपियर में स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाएगी । बैठक में रवि राजपूत ने शीघ्र ही अपनी यूथ विंग की जिला कार्यकारिणी घोषणा करने का वायदा किया।
बैठक मैं जिला महासचिव सुरेश कुमार सैनी जिला उपाध्यक्ष भगवान सिंह संतोष चंद्र सक्सेना जिला सचिव अनंत कौशिक गोवर्धन अध्यक्ष रामप्रकाश तेवतिया छाता अध्यक्ष भूरा चौधरी कलाश शर्मा अजय शर्मा दिनेश राजपूत नितिन शर्मा तरुण कुमार आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे ।