मथुरा में आरोग्य भारती कर रही है इम्यूनिटी किट का निःशुल्क वितरण

मथुरा। समग्र स्वास्थ्य देखभाल के लिए समर्पित संस्था आरोग्य भारती बृज प्रान्त द्वारा बदलते मौसम में विभिन्न तरह के संक्रमण से उत्पन्न होने वाली बीमारियों की रोकथाम के लिए सभी उम्र के लोगों को रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्यूनिटी ) बढाने वाली किट का निःशुल्क वितरण करने की घोषणा की गयी है। संस्था द्वारा वितरित की जाने वाली उक्त किट भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के निर्देश पर अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान दिल्ली द्धारा तीन प्रारूप में बाल रक्षा किट, स्वास्थ्य रक्षा किट एवं आयु रक्षा किट के रूप में विकसित की गई हैं।
ये किट विभिन्न प्रकार की आयुर्वेदिक औषधियों से निर्मित च्यवन प्राश, सिरप, संशमनी वटी तथा अणु तैल के रूप में कॉम्बो पैक है। आरोग्य भारती द्धारा उक्त किट का जनहित में शिविर आयोजित कर निशुल्क वितरण किया जाएगा। सरकारी चिकित्सक रहे डा डी सी गुप्ता ने लोगों से अपील है कि आवश्यक समझने पर शिविर हेतु मोबाइल नंबर 9412627197 पर सम्पर्क कर सकते हैं।