मथुरा में महाराजा अग्रसेन श्मशान घाट पर महादेव की जटाओं से होगा शवों का अंतिम स्नान

-समाजसेवियों के प्रयास से 32 हजार लीटर वाले जलाशय का हुआ लोकार्पण

मथुरा। शहर के पल्ली पर अंतिम संस्कार को आने वाले शवों के अंतिम संस्कार से पूर्व उसे महादेव की जटाओं से निकले जल से स्नान कराया जाएगा। रविवार को स्व. जगदीश कुमार मित्तल व सुमन मित्तल की पुण्य स्मृति में सेठ कन्हैयालाल धार्मिक ट्रस्ट द्वारा 32 हजार लीटर क्षमता वाले जलाशय का लोकार्पण किया गया।

इस जलाशय का लोकार्पण महापौर डा. मुकेश आर्य बंधु, ध्रुव घाट श्मशान स्थल संचालन समिति के संरक्षक गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी, पूर्व पालिकाध्यक्ष वीरेंंद्र अग्रवाल मंत्री अनिल अग्रवाल प्रबंध मंत्री शशिभानु गर्ग मुख्य ट्रस्टी धनेश मित्तल प्रमुख उद्योगपति विनोद गर्ग व रामलीला सभा अध्यक्ष जयंती प्रसाद द्वारा मंत्रोच्चारण के मध्य किया गया।

कार्यक्रम स्थल महाराजा अग्रसेन श्मशान घाट यमुना पार पर कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां यमुना महारानी के छवि चित्र पर दीप प्रज्जवलन कर किया गया। कार्यक्रम में कल्याणं करोति के सचिव सुनील शर्मा, तिलकद्वार धर्मशाला समिति के अध्यक्ष महेश बंसल मंत्री हेमंत अग्रवाल आदि ने संबोधित किया। अध्यक्षता वीरेंद्र अग्रवाल ने व संचालन प्रबंध मंत्री शशिभानु गर्ग ने किया। इस अवसर पर प्रमुख उद्योगपति प्रमोद कसेरे ब्रज बिहार ग्रुप के एमडी पवन चतुर्वेदी नगेन्द्र मोहन मित्तल योगेश अग्रवाल पार्षद मूलचन्द्र गर्ग महेश चतुर्वेदी नेशनल चैम्बर आफ कामर्स के अध्यक्ष राजेश बजाज कुलदीप राधामोहन पाराशर सुुमनेश अग्रवाल योगेन्द्र ट्रेजरी राजेश मित्तल संदेश मित्तल मुकेश अग्रवाल आदि उपस्थित थे।