मथुरा। जिला आबकारी विभाग जनपद में अवैध शराब के खिलाफ विशेष अभियान चलाए हुए हैं। जिला आबकारी अधिकारी कुमार प्रभात चंद्र के निर्देश पर आबकारी टीम ने बरसाना थाना अंतर्गत ग्राम कमई में दबिश देते हुए एक व्यक्ति को करीब 17 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। इस शराब से हरियाणा निर्मित 93 पब्बे तैयार किए गए हैं। जब्त माल को थाना बरसाना में जमा करा दिया है। क्षेत्रीय आबकारी इंस्पेक्टर गौरव मिश्रा ने मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार साय कमाई गांव में घर से अवैध शराब बेचने की सूचना पर कल्याण सिंह पुत्र पूरन सिंह को गिरफ्तार किया।
जिला आबकारी अधिकारी कुमार प्रभात चंद का कहना है कि अवैध स्रोतों से मिलने वाली शराब को पीने से लोगों को बचना चाहिए। केवल लाइसेंस शुदा दुकानों से ही शराब की खरीद करे। उन्होंने कहा है कि जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल के सख्त निर्देश है की जिले में अवैध मादक पदार्थ किसी भी सूरत में बिकने नहीं चाहिए।