मथुरा में झोलाछाप चिकित्सक के खिलाफ सीएमओ ने की कार्रवाई

मथुरा। जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में डेंगू मलेरिया बुखार का उपचार कर रहे झोलाछाप चिकित्सकों पर स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई करना शुरू कर दी है। शनिवार को गोवर्धन के अडींग में सीएमओ डॉ रचना गुप्ता के नेतृत्व में टीम ने बिना डिग्री डिप्लोमा के अवैध क्लीनिक चला रहे झोलाछाप डॉक्टर बनी सिंह के खिलाफ कार्रवाई की है चेकिंग में इनके गोली दवाई इंजेक्शन आदि के बिल नहीं मिले इसके अलावा उनके पास कोई लाइसेंस भी नहीं था।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रचना गुप्ता द्वारा गांव अड़ीग ब्लॉक गोवर्धन में डेंगू मलेरिया बुखार के चल रहे सर्वे का औचक निरीक्षण किया। नोडल अधिकारी झोलाछाप डॉ पी के गुप्ता एवं डॉ विजेंद्र सिंह सिसोदिया चिकित्सा अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोवर्धन एवं अन्य स्टाफ की एक संयुक्त टीम बनाकर गांव में बिना डिग्री डिप्लोमा के अवैध क्लीनिक चला रहे झोलाछाप डॉ. बनी सिंह के यहां छापामार कार्रवाई कर विभिन्न प्रकार की गोली दवाइयां इंजेक्शन आदि का बिल नहीं दिखा सके लिहाजा इन सभी दवाइयों को सील कर दिया गया। इनके पास कोई भी क्लीनिक चलाने का लाइसेंस नहीं था।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा इनको झोलाछाप की श्रेणी में मानते हुए प्रशासनिक कार्रवाई करने के निर्देश देते हुए आगे भी इसी प्रकार इन झोला छापों के प्रति छापामार कार्रवाई करते रहने के निर्देश दिए हैं ।