फरह में प्रेमिका की डिमांड से परेशान प्रेमी ने की थी हत्या

अनुज सिंघल
मथुरा। दो दिन पूर्व फरह क्षेत्र में मिले महिला के शव के मामले का खुलासा करते हुए कि प्रेमी द्वारा प्रेमिका द्वारा की की जा रही लगातार डिमांड किये जाने से परेशान प्रेमी ने आवेश में आकर हत्या की थी । पुलिस ने इस मामले में हत्यारे प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
गौरतलब हो कि सितम्बर को ग्राम जमालपुर के जंगल में खून से लथपथ लाश मिली थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव ग्रोवर ने घटना को गंभीरता से लिया और एसपी सिटी मार्तण्ड प्रकाश सिंह और क्षेत्राधिकारी रिफायनरी अभिषेक के निर्देशन में एक टीम गठित कर घटना के जल्द से जल्द अनावरण के निर्देश दिए।

कप्तान गौरव ग्रोवर ने आज घटना का अनावरण करते हुए जानकारी दी कि मृतका नीरज देवी अपनी बड़ी बहन मीना पत्नी प्रहलाद निवासी गांव जमालपुर फरह के घर आई हुई थी। 9 सितंबर को नीरज का प्रेमी रंजीत मिस्त्री पुत्र रामचन्द्र सिंह निवासी गांव सांदलपुर सासनी हाथरस गांव जमालपुर उससे मिलने पहुंच गया। रंजीत ने फोन करके नीरज को जंगल में बुलवा लिया, नीरज वहां पहुंची दोनों में लेन-देन को लेकर गहमा-गहमी हो गई जिस पर रंजीत ने नीरज को तमंचे से दो गोली मार कर फरार हो गया है। छानबीन के दौरान देखा गया कि मृतका के शरीर पर जेवर मौजूद थे परन्तु मोबाईल फोन गायब था। इससे पुलिस का दिमाग घूम गया कि हत्या लूट आदि के कारण तो हुई नहीं है।

हत्यारे रंजीत का कहना है कि उसकी प्रेमिका नीरज से उसके 5 साल से अवैध संबंध थे। मृतका नीरज लगातार उससे धन व गहने की मांग करती थी। लगातार उसकी मांगों से वह बहुत परेशान था। इसी से तंग आकर उसने अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त तमंचा मोबाइल फोन और मोटर साइकिल बरामद कर ली है।