मथुरा। रोटरी क्लब मथुरा वेस्ट द्वारा टीबी के रोग का उपचार करा रहे 15 एमडीआर रोगियों को राशन दिया गया । जिला क्षय रोग अधिकारी मरीजों को एक माह का राशन देने के बाद उन्हे नियमित रूप से पौष्टिक भोजन लेने का आव्हान किया गया ।
जिला क्षय रोग केन्द्र से वर्तमान में एमडीआर का उपचार प्राप्त कर रहे क्षय रोगियों की मदद के ले लिए रोटरी क्लब मथुरा वेस्ट आगे आया । इस बीच जिला क्षय रोग अधिकारी डा. संजीव यादव द्वारा रोगियों को क्षय रोग से बचाव एवं उपचार सम्बन्धित जानकारी प्रदान की गई । उन्होने कहा कि टीबी की दवा सुबह नाश्ते के बाद ही लें । गर्म तासीर वाली चीजें चाय कॉफी खटटी मिर्च मसाले वाली चीजों को खाने से बचें । रोज सुबह हलका व्यायाम करें खानें में फाइबर वाली चीजें जैसे हरी सब्जीयॉ मौसमी फल दालें सोयाबीन ज्यादा से ज्यादा लें । खाने के बाद तुरंत लेटे नहीं बल्कि थोड़ा टहलें और किसी भी हालत में टीबी की दवा बंद नही करनी हैं।
रोटरी क्लब के संरक्षक देवेंद्र चौधरी दस मरीजों को गोद लिया और बताया गया कि कोविड महामारी के दौरान लाकडाउन में गरीब मरीजों को जनपद की सामाजिक संस्थाओं से यथासंभव मदद दिलाने का प्रयास किया जा रहा है । ज्वाइन्ट सेक्रेटरी रोटरी क्लब वेस्ट रविन्द्रर लाम्बा ने बताया कि हमारा प्रयास है कि हम क्षय रोग के उन्मूलन में एक छोटी सी मदद कर सकें । उनके द्वारा पॉच क्षय रोगियों को गोद लिया गया ।
इस मौके पर रोटरी क्लब वेस्ट से रोटेरियन संजय अरोरा क्लब अध्यक्ष उमेश जटवानी अनिल गुप्ता एवं जिला क्षय रोग केन्द्र से शिव कुमार जिला कार्यक्रम समन्वयक आलोक तिवारी जिला पीपीएम समन्वयक एवं अखिलेश दीक्षित वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक उपस्थित रहे।