मोदी की सभा के लिये मथुरा से अलीगढ़ जायेंगे एक हजार भाजपाई

मथुरा, (राजपथ मथुरा ब्यूरो)। राजा महेन्द्र प्रताप सिंह के नाम पर अलीगढ़ में बनने जा रही यूनिवर्सिटी का शिलान्यास करने आ रहे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सभा में महानगर से भाजपा के 10 हजार कार्यकर्ता अलीगढ़ जायेंगे। उक्त आशय की जानकारी भाजपा महानगर अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता के दौरान दी।

उन्होंने बताया कि 14 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मु यमंत्री योगी आदित्यनाथ अलीगढ़ जनपद की कोल तहसील के लोढा और मुसईपुर गांव की भूमि पर राजा महेन्द्र प्रताप सिंह के नाम से यूनिवर्सिटी की आधारशिला रखेंगे। 14 तारीख का चयन इसलिये किया गया है क्योंकि आज से दो वर्ष पूर्व 14 सित बर 2019 को मु यमंत्री आदित्यनाथ ने यूनिवर्सिटी बनाने की घोषणा की थी। इसके पीछे बताया जा रहा है कि राजा महेन्द्र प्रताप सिंह न अलीगढ मुस्लिम यूनिवर्सिटी को जमीन दान दी थी लेकिन इस यूनिवर्सिटी में न तो उनका कहीं नाम है न ही मूर्ति एक देश भक्त व महान क्रांतिकारी राजा महेन्द्र प्रताप सिंह प्रारंभ से ही मौ. अली जिन्ना के घोर विरोधी थे क्योंकि जिन्ना ने ही देश विभाजन की नींव डाली थी। पूर्व सरकारों ने राजा महेन्द्र प्रताप को कभी प्रमुख स्थान नही दिया लेकिन भाजपा सभी देश भक्तों और देश की स्वतंत्रता में शामिल लोगों को स मान देते हुये उन्हें अपना आदर्श भी मानती है। अब तक अक्रांताओं का गुणगान होता रहा अब महान लोगों का गुणगान होगा। भारत की सनातन संस्कृति महान है, इस महान संस्कृति को भाजपा लागू कर रही है। 14 सित बर को प्रधानमंत्री मोदी जहां राजा महेन्द्र प्रताप के नाम से यूनिवर्सिटी का शिलान्यास करेंगे। वहीं डिफेंस कोरिडोर का भी शिलान्यास करेंगे। डिफेंस कारिडोर बनने से अलीगढ के साथ साथ आस पास के जनपदों को भी इससे लाभ होगा, कोरिडोर के साथ यहां हवाई जहाज रिपेयर के लिये वर्कशॉप भी बनाई जायेंगी जिसमें यहां के लोगों को रोजगार मिलेगा।

पत्रकार वार्ता में उपस्थित गोवर्धन विधायक ठा. कारिंदा सिंह ने कहा कि राजा महेन्द्र प्रताप बड़े दूरदर्शी थे उन्होंने तब जान लिया कि देश का विकास के लिये शिक्षा जरूरी है, इसलिये उन्होंने मथुरा में पीएमवी पॉलीटैक्निक, वृंदावन में दो स्कूलों के लिये जमीन दी। वहीं अलीगढ में अलीगढ मुस्लिम यूनिवर्सिटी को जमीन दी। 1946 में जब राजा महेन्द्र प्रताप भारत पहुंचे तो महात्मा गांधी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और राजा जी के चरण छूने के लिये झुके पर राजा जी ने उनका हाथ पकड लिया। तब महात्मा गांधी जी ने कहा था कि भारत को आजादी दिलाने में अंग्रेजों से जो संघर्ष चल रहा है उसमें मुझसे ज्यादा राजा साहिब का योगदान है इसलिये राजा साहब के पैर छूने का हक बनता है।

प्रेस वार्ता में विधायक कारिंदा सिंह, महामंत्री राजू यादव, राजवीर चौधरी, प्रदीप गोस्वामी, मीडिया प्रभारी श्याम चतुर्वेदी इत्यादि उपस्थित थे।