मथुरा। कोसीकलां में मंगलवार की देर रात्रि चौकी गोपाल बाग के अंतर्गत गांव नगला मेव में 9 वर्षीय बच्चे का शव एक बंद मकान के नौहरे में स्थित पेड़ से लटका मिलने से सनसनी फैल गयी। शव को देख परिजनों के होश उड़ गये। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गयी। घटना में पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना कोसीकंला क्षेत्र के नगला मेव निवासी साबिर का 9 वर्षीय बेटा शोहिब मंगलवार शाम बच्चो के साथ घर से खेलने के लिये निकला था।
देर शाम तक शोहिब घर नही लौटा तो परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दी। घर से 100 मीटर दूरी पर गांव में ही अरसद के मकान में स्थित नौहरे में लगे नीम के पेड़ पर शोहिब का शव पेड़ पर लटका मिला है। शव को देख परिजनों के होश उड़ गये। घटना की सूचना पर थाना प्रभारी अनुज कुमार घटना स्थल पर पहुंच गये। पुलिस ने शव पेड़ से उतार पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। मृत बच्चे की मां की तहरीर पर गांव के ही आधा दर्जन लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.