दीपक गुप्ता
नौहझील (मथुरा) नौहझील क्षेत्र में युवा सुबह से ही बाजना के पास मोरकी मैदान में एकत्रित होने शुरू हो गए। यहां युवाओं ने रणनीति तैयार कर यमुना एक्सप्रेस वे पर चढ़ने की तैयारी कर ली जहां पुलिस की लाख कोशिशों के बाद भी युवा नहीं माने और पुलिस को चकमा देकर यमुना एक्सप्रेस वे के ऊपर चढ़ और वहां जाम लगाते हुए जमकर हंगामा काटा। कुछ युवाओं ने एसडीएम मांट इन्द्र नन्दन सिंह को ज्ञापन भी सौंपे मगर एसडीएम के समझाने के बाद भी युवा नहीं माने। युवाओं के बबाल को देखते हुए उप जिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी माँट नीलेश मिश्रा इंस्पेक्टर प्रदीप यादव पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। अग्निपथ स्कीम को लेकर युवाओं का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा। शुक्रवार को मथुरा के नौहझील में एक्सप्रेस वे जाम कर कुछ मुंह ढके युवाओं ने हाथ में लगे लाठी डंडों से एक्सप्रेस वे पर लगे पेड़-पौधों, बोर्ड, स्टापरों,बेरिकेड्स को तोड़कर तहस-नहस कर दिया और एक्सप्रेस वे व नौहझील गौमत मार्ग पर लगभग 13-14 गाडियों में जमकर तोड़ फोड़ की जिसमें सवारियों को भागकर जान बचानी पड़ी।
जनकल्याण योजना के जिलाध्यक्ष की गाड़ी पर भाजपा का झंडा देख युवा आक्रोशित हो गए और गाड़ी का शीशा तोड़ क्षतिग्रस्त कर दिया जिसमें गाड़ी ड्राइवर अपने परिजनों के साथ गौमत से नौहझील की तरफ आ रहा था। ड्राइवर के परिजनों ने बाजना कट पुलिस चौकी में भागकर जान बचाई। इतना ही नहीं बाजना कट पुलिस चौकी पर खडी़ पुलिस की वैन को क्षतिग्रस्त कर शीशा तोड़ दिया जिसमें दो कांस्टेबलों के चोट लग गईं। पुलिस द्वारा एक युवा को कब्जे में लेने पर रोष व्याप्त हो गया और आक्रोशित युवाओं ने युवक को पुलिस से नारेबाजी करते हुए छुड़ा लिया व चौकी को घेरने का भी प्रयास किया गया। युवाओं की पुलिस से नौकझौंक भी हुई। शाम होने तक मामला शांत दिखा।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.