मथुरा। प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार के दूसरे कार्यकाल में भी उनके पहले कार्यकाल की महत्वपूर्ण योजनाएं लगातार जारी है इस क्रम में योगी सरकार की सामूहिक विवाह योजना के तहत प्रदेश में खर्चीली शादियों पर अंकुश लगने के साथ ही गरीब वर्ग के लिए मील का पत्थर साबित हो रही है। इस योजना को मूर्त रूप देने में प्रदेश के अलग-अलग विभागों के साथ ही निकायों द्वारा अहम भूमिका निभाई जा रही है। जनपद में आज नगर निगम मथुरा-वृन्दावन द्वारा श्री कृष्ण साधक ट्रस्ट वृंदावन में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना कार्यक्रम में अर्न्तगत 16 जोडों का वैवाहिक कार्यक्रम सम्पूर्ण विधि-विधान से सम्पन्न कराया गया।
कार्यक्रम के संबन्ध में जानकारी देते हुए नगर आयुक्त अनुनय झा ने बताया कि प्रत्येक जोडे के विवाह पर 51000 रू. का व्यय किया गया है। जिसमें कन्या के खाते में 35000 रू. की धनराशि जमा करायी गयी है एवं 10,000 रू. मूल्य के दैनिक उपयोगी सामान उपहार स्वरूप वर एवं वधू को भेंट किये गये हैं। आयोजन की व्यवस्था पर 6,000 रू. का व्यय किया गया है। समारोह में परिणय सूत्र में बंधे नवविवाहित जोडों को मंगल भविष्य की शुभकामनाएं देने के लिए जनपद भर के गणमान्य लोग मौजूद रहे। इनमें मुख्य रूप से विधायक गोवर्धन ठा. मेघश्याम सिंह, विधायक बलदेव पूरन प्रकाश, महापौर डा. मुकेश आर्यबन्धु, नगर निगम के सभी पार्षदगण शामिल है। इसके अलावा कार्यक्रम की व्यवस्थाएं संभालने के लिए नगर निगम के सभी अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित रहे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.