लखनऊ। शासन ने 9 जिलाधिकारी सहित 21 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। सरकारी प्रवक्ता के मुताबिक गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष कृष्णा करुणेश को जिलाधिकारी गोरखपुर फिरोजाबाद के जिलाधिकारी सूर्यपाल सिंह गंगवार को जिलाधिकारी लखनऊ मुख्यमंत्री के विशेष सचिव विशाख जी को जिलाधिकारी कानपुर नगर बस्ती की जिलाधिकारी श्रीमती सौम्या अग्रवाल को जिलाधिकारी बलिया एवम बलिया के जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह को जिलाधिकारी अलीगढ़ सुश्री प्रियंका निरंजन जिलाधिकारी जालौन को जिलाधिकारी बस्ती प्रतीक्षारत चल रही श्रीमती चांदनी सिंह को जिलाधिकारी जालौन नगर आयुक्त नगर निगम झांसी अवनीश कुमार राय को जिलाधिकारी इटावा रवि रंजन नगर आयुक्त नगर निगम प्रयागराज को जिलाधिकारी फिरोजाबाद बनाया गया है। इनके अलावा गोरखपुर के जिलाधिकारी रहे विजय किरण आनंद को प्रभारी महानिदेशक स्कूल शिक्षा विशेष सचिव बेसिक शिक्षा विभाग श्रीमती अनामिका सिंह सचिव बेसिक शिक्षा विभाग को सचिव महिला कल्याण तथा बाल विकास एवं पुष्टाहार भवानी सिंह खगारोत विशेष सचिव ऊर्जा को प्रबंध निदेशक मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड लखनऊ अनुपम शुक्ला मुख्य विकास अधिकारी जौनपुर को
विशेष सचिव ऊर्जा सीलम साई तेजा ज्वाइंट मजिस्ट्रेट महाराजगंज को सीडीओ जौनपुर जिलाधिकारी अलीगढ़ श्रीमती सेल्वा कुमारी जे को कमिश्नर बरेली मंडल बरेली सुश्री श्रुति सिंह डीएम इटावा को सचिव चिकित्सा शिक्षा विभाग श्रीमती नेहा शर्मा डीएम कानपुर नगर को निदेशक स्थानीय निकाय श्रीमती शकुंतला गौतम निदेशक स्थानीय निकाय को श्रम आयुक्त उत्तर प्रदेश कानपुर आर रमेश कुमार मंडल आयुक्त बरेली को प्रमुख सचिव रेशम विभाग राकेश कुमार जिलाधिकारी गाजियाबाद को वर्तमान पद के साथ उपाध्यक्ष गाजियाबाद विकास प्राधिकरण का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। सूत्रों का कहना है कि आईएएस अधिकारियो के तबादले की एक और सूची जल्दी जारी होने वाली है।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.