मथुरा। शहरी क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं को आम नागरिक तक पहुंचाने के लिए नगर निगम भरसक प्रयास कर रहा है जिसके अंतर्गत कई वार्डो में ओपन जिम की स्थापना की गई है ओपन जिम में बच्चों के लिए झूले और बड़ो को एक्सरसाइज करने के लिए अलग-अलग उपकरण लगाए गए हैं। शनिवार को 7 वार्डो में ओपन जिम का उद्घाटन महापौर डॉ मुकेश आर्य बंधु और नगर आयुक्त अनुनय झा द्वारा किया गया। इस अवसर पर भाजपा के महानगर अध्यक्ष विनोद अग्रवाल सहित क्षेत्रीय पार्षद उपस्थित रहे। इन पर 31 लाख 50 हजार रु की लागत आई है।
आज प्रथम चरण में नगर निगम के वार्ड सं.-28, वार्ड सं.-34, वार्ड सं. 42, वार्ड सं. 45, वार्ड सं. 46, वार्ड सं. 50 एवं वार्ड सं. 52 समेत कुल सात पार्कों में ओपन जिम का उदघाटन महापौर डा. मुकेश आर्य बन्धु एवं नगर आयुक्त अनुनय झा द्वारा किया गया।
उदघाटन अवसर पर नगर आयुक्त श्री झा द्वारा अवगत कराया गया कि नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत कुल 12 पार्कों में ओपन जिम का कार्य कराया गया है जिमसें से 07 पार्कों का उदघाटन आज किया गया है शेष 05 पार्कों का उदघाटन भी शीघ्र किया जायेगा।
महापौर द्वारा बताया गया कि क्षेत्र में निवासियों द्वारा पार्क में ओपनजिम की मांग की जा रही थी जिसके क्रम में नगर निगम मथुरा-वृन्दावन द्वारा 12 पार्कों में ओपनजिम की कार्यवाही की जा रही है। एक पार्क में ओपन जिम का निर्माण लगभग 4.50 लाख रूपये की लागत से कराया जा रहा है।
पार्काें के उदघाटन अवसर पर मूलचन्द गर्ग पार्षद राजवीर सिंह पार्षद तिलकवीर पार्षद विनोद भारद्वाज श्रीमती रश्मि शर्मा पार्षद राजीवराज पाठक पार्षद प्रतिनिधि तथा अपर नगर आयुक्त समस्त सहायक नगर आयुक्त मुख्य अभियंता सिविल महाप्रबंधक जल मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अधिशासी अभियंता सहायक अभियंता अवर अभियंता आदि नगर निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.