मथुरा । श्री रामचंद्र मंदिर में श्री राम जन्म महोत्सव को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। हर वर्ष की भांति इस बार भी रामनवमी के पावन अवसर पर 27 मार्च 2026 को श्री राम जन्म महोत्सव शोभा यात्रा समिति के तत्वावधान में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरेगी। इस शोभायात्रा में भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों पर आधारित आकर्षक झांकियां, भजन-कीर्तन एवं धार्मिक प्रस्तुतियां मुख्य आकर्षण रहेंगी। आयोजकों के अनुसार, इस बार शोभायात्रा को और अधिक भव्य व आकर्षक बनाने के लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं, जिससे श्रद्धालुओं को भक्ति का अद्भुत अनुभव प्राप्त हो सके।
गुरुवार को घीया मंडी स्थित प्राचीन रामचंद्र मंदिर में शोभायात्रा के निमंत्रण पत्र का विधिवत विमोचन किया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं और राम भक्तों में खासा उत्साह देखने को मिला। उपस्थित जनों ने एक स्वर में आयोजन को सफल बनाने का संकल्प लिया और अधिक से अधिक लोगों से इसमें शामिल होने का आह्वान किया। आयोजकों ने बताया कि यह शोभायात्रा न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश भी देती है। कार्यक्रम को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित किया जा रहा है, साथ ही सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।
इस अवसर पर मधु शर्मा, राजनारायण गौड़, हेमंत खंदौली, शशिभानु गर्ग, अजय खंडेलवाल, सुभाष चंद्र अग्रवाल, जितेंद्र अग्रवाल, धर्मवीर अग्रवाल, धनंजय भारद्वाज, बसंत खंडेलवाल, संजय अग्रवाल, श्याम बिहारी भार्गव, अमित भार्गव, निक्की उपाध्याय, अनूप अग्रवाल, दक्ष गोयल, आशीष अग्रवाल, अरुण रावत, प्रदीप वर्मा, हरीश चौबे, विशाल वर्मा, केके भारद्वाज, बंटी खंडेलवाल, राजू गुप्ता, सचिन गौड़, शुभ सक्सेना, अर्पित पंडित, नीशू, प्रतीक, आकाश सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।