• About Us
  • Contact Us
  • Epaper
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
Rajpath Mathura
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तराष्ट्रीय
  • राज्य
  • मथुरा
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • लेख/सम सामयिकी
  • राशिफल
  • English News
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तराष्ट्रीय
  • राज्य
  • मथुरा
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • लेख/सम सामयिकी
  • राशिफल
  • English News
No Result
View All Result
Rajpath Mathura
No Result
View All Result
Home लेख/सम सामयिकी

जुमलेबाजी का जमाना

Rajpath Mathura by Rajpath Mathura
in लेख/सम सामयिकी
0
जुमलेबाजी का जमाना
0
SHARES
15
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

देखिए बंधुवर, क्या आपको नजर नहीं आ रहा कि हमने आपके साथ किए हुए सभी वायदे पूरे कर दिए हैं। …भूखा आदमी परेशान है। एक छोटा-सा परिवार भी है उसका। कितनी भयानक सर्दी है। पेट में अन्न का दाना नहीं। पहनने को पूरे कपड़े नहीं। बाप-दादा के जमाने का एक छोटा-सा कमरा विरासत में मिला था। वक्त के थपेड़ों ने उसे लगभग खंडहर बना दिया। छत की खपरैल टूटी पड़ी है। न जाने कहां-कहां से सर्द हवा तीर की तरह सबके सीने में उतरती है। कभी-कभी सोचते हैं, इससे तो मौत बेहतर है। क्यों न इस जिंदगी का अंत ही कर दें। फिर भी सब सपने देखते हैं। टूटे-फूटे त्रासद सपने। मरने के बाद शायद उनके पीछे बचे इस परिवार को इसका कुछ मुआवजा मिल जाए। बच्चों के बदन पर कपड़े आ जाएं। टूटी छत की मरम्मत हो जाए। लेकिन अपने सपनों में मरने से क्या होगा? कई वर्षों से मरने वालों की गिनती नहीं होती। गिनती हो तो मुआवजा देना पड़ता है। इसलिए उन्हें तो सीधे-सीधे निबटा दो। अत्यधिक शीत से अकड़ कर मर गए तो हम कहेंगे, हाजमा दुरुस्त नहीं था, मर गया। इन गरीबों की पारिवारिक कलह भी बहुत होती है। इसलिए फंदा लगा कर मर गया। सपने चलते हैं, बंधुवर, आंकड़े गवाह हैं, कि भूख से कोई नया आदमी नहीं मरा। फसलें मरने से किसी नए किसान ने फंदा नहीं लगाया। आपने कैसे कह दिया कि इस देश में हरित क्रांतियां असफल हो गईं। पहले से किसी लाभ का नामोनिशान नहीं बचा और दूसरी हरित क्रांति शुरू करने का साहस ही नहीं हुआ। हम तो पर्यावरण प्रदूषण संधि पर भी हस्ताक्षर कर आए थे, चाहे हमारा दादा भाई अमरीका बहाना लगाकर इससे बाहर हो गया। सपना चल रहा है। हम करेंगे भई, प्रदूषण नियंत्रण पर काम शुरू करेंगे, लेकिन दो साल के बाद। इस बीच मौसम की बदमिजाजी सहन कीजिए।

अपनी फसलों को मरता देखिए, मंडियों में उन्हें खुले पड़े-पड़े खराब होते देखिए। बाहर जो मंडी के चौराहे में लटक कर मर गया, वह तो मात्र एक पगला था, जो ‘अच्छे दिन आएंगे’ की बात पर सच ही विश्वास कर बैठा। अपनी जान देकर उसने इस विश्वास का मोल चुका दिया। सपना बोलता है…अब जब जान ही नहीं रहेगी तो उसे कैसे पता चलेगा कि हमने अगले पांच वर्षों में देश की आय को दुगना कर देना था। हम इसे इतना बाहुबली बना देते कि चीन और अमरीका भी कहीं पीछे छूट जाते। परिभाषाएं बदल जातीं? छोटा भाई बड़ा कहलाने लगता, और बड़ा छोटा होकर फिसड्डी हो जाता। …पर आह! तुमने हमारे भाषणों, वायदों और दिलासा भरे तेवरों का विश्वास नहीं किया, और अब फंदा लेकर लटके हुए हो चौराहे में। एक अनजान, गुमनाम लाश, कि जिसके मरने का आजकल कई वर्षों से हिसाब-किताब नहीं रखा जाता। भूखा आदमी परेशान है। ऐसे विरोधाभासी वक्तव्यों से वह कैसे संतुष्ट हो जाए? लेकिन वह एक आदमी नहीं, मर-भुक्खों की जमात है। हर वर्ष इनकी संख्या को घटता बता दिया जाता है। अभी सरकारी डेस्क से इनकी संख्या मात्र बाईस करोड़ बताई जा रही है, लेकिन भूखा आदमी सोचता है, बाईस करोड़ है कि एक सौ बाईस करोड़। सुना था, उसके देश में एक सौ बयालीस करोड़ लोग बसते हैं। उनमें से उसे तो हर व्यक्ति अपने जैसा लगता है। फुटपाथ पर सिकुड़ी पड़ी लाश-सा आदमी, अपनी झुग्गी-झोंपड़ी की टूटी खपरैल में से अपनी मोतियाबिंद भरी आंखों से डूबते चांद और उगते हुए सूरज की तलाश करता हुआ आदमी। अपनी टूटी साइकिल पर बीवी को बिठा कर चलता हुआ आदमी। पास से धूल उड़ा कर निकल जाती हुई आयातित कार को देखता हुआ आदमी।

Previous Post

शेख हसीना का पासपोर्ट रद्द कर भी क्या करेगा बांग्लादेश, जब वीजा की अवधि बढ़ा रहा भारत

Next Post

कोटा: पढ़ाई के दबाव में आकर छात्र ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा, सॉरी

Rajpath Mathura

Rajpath Mathura

Next Post
कोटा: पढ़ाई के दबाव में आकर छात्र ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा, सॉरी

कोटा: पढ़ाई के दबाव में आकर छात्र ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा, सॉरी

  • Trending
  • Comments
  • Latest
मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण लॉन्च कर रहा है दो नई आवासीय योजना

मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण लॉन्च कर रहा है दो नई आवासीय योजना

March 6, 2024
वृंदावन में हुए हादसे के लिए मकान मालिक है जिम्मेवार, होगी एफ आई आर ,डीएम ने की जांच समिति गठित

वृंदावन में हुए हादसे के लिए मकान मालिक है जिम्मेवार, होगी एफ आई आर ,डीएम ने की जांच समिति गठित

August 16, 2023
मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण ने लॉन्च की हनुमत विहार आवासीय योजना

मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण ने लॉन्च की हनुमत विहार आवासीय योजना

July 3, 2024
ई- लाटरी से तय होगा वृंदावन में किसे मिलेगा विकास प्राधिकरण का प्लाट, जून में शुरू हो जायेंगे रजिस्ट्रेशन

ई- लाटरी से तय होगा वृंदावन में किसे मिलेगा विकास प्राधिकरण का प्लाट, जून में शुरू हो जायेंगे रजिस्ट्रेशन

May 17, 2024

बच्चे देश – प्रदेश के भविष्य, सभी सरकारी सुविधा उपलब्ध कराये प्रशासन : डा देवेन्द्र

0

हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से परिक्रमार्थी झुलसे , युवक की मौत आधा दर्जन घायल

0

अपने फोन में ऐसे बढ़ाएं वाई-फाई की स्पीड

0

नौहझील : लड़की को बिटौरा में जिन्दा जलाकर मार डालने की चर्चा

0
एलन मस्क दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने, नेटवर्थ में इजाफा

दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर बनने की राह पर मस्क, संपत्ति 600 अरब डॉलर के पार

December 16, 2025
सनी देओल की शेर सी दहाड़, अब ‘लाहौर’ तक पहुंचेगी आवाज- बॉर्डर 2 का टीजर रिलीज

सनी देओल की शेर सी दहाड़, अब ‘लाहौर’ तक पहुंचेगी आवाज- बॉर्डर 2 का टीजर रिलीज

December 16, 2025
देशभर में 7.71 लाख घरों का बिजली बिल आय जीरो, सरकार की इस मुफ्त बिजली योजना का मिला फायदा

देशभर में 7.71 लाख घरों का बिजली बिल आय जीरो, सरकार की इस मुफ्त बिजली योजना का मिला फायदा

December 16, 2025
मथुरा में 19 दिसम्बर तक रहेगी वकीलों की हड़ताल

मथुरा में 19 दिसम्बर तक रहेगी वकीलों की हड़ताल

December 16, 2025

Recent News

Follow Us

Browse by Category

  • English News
  • Uncategorized
  • अन्तराष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म
  • पर्यटन
  • मथुरा
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राज्य
  • राशिफल
  • राष्ट्रीय
  • लेख/सम सामयिकी
  • स्वास्थ्य
4772828
Views Today : 4215

Contact Info

Address : दैनिक राजपथ, गली शहीद भगत सिंह जनरल गंज
मथुरा -281001( यूपी)

Contact Number : 9412661665, 8445533210

Email : danikrajpath@gmail.com
Pawan_navratan@yahoo.com
drajpathmathura@rediffmail.com

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • राशिफल

© 2020 Rajpath Mathura | All Rights Reserved