मथुरा। पुष्टिमार्गीय संप्रदाय के मंदिर ठाकुर द्वारकाधीश मंदिर में किसी भी प्रकार की वस्तु जैसे कि प्रसाद फूल माला इत्यादि का लेकर आना पूर्णता प्रतिबंधित कर दिया गया है क्योंकि पुष्टिमार्ग संप्रदाय एक ऐसा संप्रदाय है जिसमें ठाकुर जी को बाहर की किसी वस्तु का भोग नहीं धराया जाता है।
पुष्टिमार्ग संप्रदाय में ठाकुर जी को जो भोग लगता है वह बगैर सिले हुए वस्त्र पहन के अपरस में लोग बनाते हैं और अंदर ही अंदर उस प्रसाद को ठाकुर जी को धराया जाता है। फूल माला के लिए यहां फूल घर बना हुआ है उस फूल घर में फूल बगीचे से आते हैं वह उन फूलों को पूर्ण रूप से शुद्धता करने के बाद माला बनती है और वह माला वह फूल ठाकुर जी को धाराएं जाते हैं।
जो श्रदालु मंदिर में सामान लाते है वह ठाकुर जी पर कभी चढ़ाया नहीं जाता था अर्थात उनके लाने का कोई अर्थ नहीं था लेकिन काफी समय से यह सब चल रहा था और इसमें प्रशासन का बार-बार कह रहा था कि जब आपके यहां यह प्रसाद या फूल माला नहीं चढ़ाया जाता है तो बोर्ड लगवा दीजिए अब बोर्ड भी लगवा दिया गया है । मंदिर के गोस्वामी श्री श्री 108 डॉ वागिश कुमार महाराज तृतीय पीठाधीश्वर कांकरोली नरेश के निर्देश पर यह प्रतिबंध लगाया गया है।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.