मथुरा। रविवार को महामानव महाराणा प्रताप की 482वीं जयंती के उपलक्ष में विशाल शोभायात्रा मथुरा शहर में निकली जिसमें जनपद सहित आस पास के प्रान्तों के तमाम क्षत्रिय समाज के लोगो ने बड़ी संख्या में भाग लिया । जुबली पार्क से प्रारम्भ हुई शोभायात्रा में जहां महाराण प्रताप जी की भव्य प्रतिमा के आगे लोग चल रहे थे तो वहीं भामाशाह जी का अतुलनीय योगदान भी सभी की जुबां पर था । इस अवसर पर शोभायात्रा का स्वागत करने के लिए जगह जगह लोगों में होड़ सी लगी नजर आई । जात पात और धर्म के बंधनों से ऊपर उठ कर शोभायात्रा का स्वागत करते इन लोगों का कहना था कि महाराणा जी ने देश के लिए कुर्वानी देकर हमारी सर जमी को सुरक्षित रखा ये कभी न भूलने वाला योगदान है ।
वेलफेयर सोसाइटी के कर्मठ कार्यकर्ताओं में समाज का बीड़ा उठाने वाले करन ठाकुर प्रवीण ठाकुर तेजवीर सिंह सिकन्दर सिंह जितेंद्र सिंह जीतू सुनील सिंह सोनोठ अमित सिंह प्रधान ने प्रत्येक क्षत्रिय को जोड़ने का प्रयास किया ।
इस अवसर पर समाज के गणमान्य कुँवर नरेंद्र सिंह किशोर सिंह पूर्व विधायक कारिंदा सिंह एडवोकेट मदन गोपाल सिंह प्रकाश सिंह वरिष्ठ पत्रकार मुकेश सिंह सिकरवार राजेन्द्र सिंह किरण पाल सिंह राघव सुजान सिंह तरकर कलुआ सिंह नवादा यदवीर सिंह सिसोदिया थानसिंह कुशवाह बिजेंद्र सिंह पहलवान नरेंद्र ठाकुर पूर्व जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र सिंह महावीर सिंह तेजपाल आदि शोभायात्रा का नेतृत्व करते नजर आए वहीं दूसरी ओर हजारों की संख्या में पधारे क्षत्रियों ने जयघोष के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई । क्षत्रिय राजपूत वेलफेयर सोसाइटी के कार्यकर्ताओं द्वारा शोभायात्रा में शामिल हुए क्षत्रिय बंधुओं और आगंतुकों का पड़गी बांध कर स्वागत किया ।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.