मथुरा (राजपथ मथुरा ब्यूरो)। ज्यों-ज्यों पुलिस अपराध को रोकने के लिए नये-नये कदम उठा रही है त्यों-त्यों अपराधी नई-नई तरकीब निकाल कर वारदाता को अंजाम दे रहे है। आज सुबह भी महानगर कोतवाली की रिपोर्टिंग पुलिस चौकी कृष्णा नगर में छिनैती की घटना को सरेराह अंजाम दिया। दो बाईकों पर सवार लुटेरे वारदात को अंजाम देकर रफू-चक्कर हो गये। सरेराह यह लूट की वारदात पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर हुई।
बताते हैं कि डीग गेट निवासी मुमताज ई-रिक्शा में सवार होकर गोवर्धन चौराहे के समीप बने सिटी अस्पताल में अपने बीमार बच्चे को दवाई दिलाने के लिये आयी थी। गोवर्धन चौराहे पर जैसे ही ई-रिक्शा रूका तो दो मोटरसाइकिलों पर आये लुटेरों ने अपने आप को पुलिस कर्मी बताकर मुमताज से कहा कि वह पुलिसकर्मी है यहां आगे लूट की घटना हो गई है। इसलिये अपने हाथों के कंगन उतारकर छुपा कर रख लो। महिला ने जैसे ही दोनों सोने के कंगन उतारे तभी बाईक सवार बदमाशों ने उससे कंगन छीन लिये और रफूचक्कर हो गये। महिला ने शोर भी मचाया मगर किसी ने नहीं सुनी। जब तक लोगों को घटना की जानकारी हुई तब तक लुटेरे वारदात को अंजाम देकर निकाल गये। पीडि़त महिला का कहना था कि दोनों कंगन लगभग सवा लाख रूपये के थे। घटनाक्रम चाट-पकौडी के बाजार जूह चौपाटी के समीप है जो पुलिस चौकी के समीप बनी बगीची है। छिनैती की यह वारदात सीसीटीबी कैमरे में कैद हो गई।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.