ज्योतिष में चंद्र ग्रहण को अशुभ घटना माना जाता है। इस दौरान पूजा-पाठ व मांगलिक कार्यों की मनाही होती है। यही कारण है कि ग्रहण काल में शुभ व मांगलिक कार्यों की मनाही होती है। भारत में यह चंद्रग्रहण नजर नहीं आएगा। भारत में ग्रहण की दृश्यता शून्य होने के कारण सूतक काल मान्य नहीं होगा। साल 2022 में दो चंद्र ग्रहण का योग बन रहा है। 8 नवंबर को साल का अंतिम और दूसरा चंद्र ग्रहण लगेगा। 16 मई यानी कल बुद्ध या वैशाख पूर्णिमा के दिन साल का पहला चंद्रग्रहण लगने जा रहा है। ज्योतिष में चंद्र ग्रहण को अशुभ घटना माना जाता है। इस दौरान पूजा-पाठ व मांगलिक कार्यों की मनाही होती है। यही कारण है कि ग्रहण काल में शुभ व मांगलिक कार्यों की मनाही होती है। इस दौरान मंदिर के कपाट भी बंद कर दिए जाते हैं। चंद्रग्रहण का सभी 12 राशियों पर प्रभाव देखने को मिलेगा। चंद्र ग्रहण एक महत्वपूर्ण खगोलीय घटना है। जब चंद्रमा पर पृथ्वी की छाया पड़ने लगती है तो इसी स्थिति को चंद्र ग्रहण कहते हैं।
16 मई को लगने वाले ग्रहण को क्यों कहा जा रहा ब्लड मून- 16 मई को चंद्रमा लाल रंग में नजर आएगा। जिसे ब्लड मून कहा जाता है। वैज्ञानिक व धार्मिक दृष्टि से चंद्रग्रहण अहम घटना होती है। चंद्रग्रहण पर जब चंद्रमा पूर्ण ग्रहण युक्त होता है तो ब्लड मून दिखता है।
साल का आखिरी चंद्र ग्रहण वृषभ राशि में लगेगा। वृषभ राशि में राहु का गोचर चल रहा है। इस कारण वृषभ राशि पर ग्रहण का सबसे ज्यादा असर पड़ेगा।
चंद्र ग्रहण का समय- हिंदू पंचांग के अनुसार कल चंद्र ग्रहण सुबह 08 बजकर 59 मिनट से लेकर 10 बजकर 23 मिनट तक रहेगा। 8 नवंबर को साल का आखिरी व दूसरा चंद्र ग्रहण लगेगा। पहले चंद्रग्रहण की तरह ये भी पूर्ण चंद्रग्रहण होगा। वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को बुद्ध पूर्णिमा कहा जाता है। हिंदू धर्म में बुद्ध पूर्णिमा का विशेष महत्व होता है। 16 मई को लगने वाले चंद्रग्रहण को दक्षिण-पश्चिमी यूरोप, दक्षिण-पश्चिमी एशिया, अफ्रीका, अधिकांश उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, प्रशांत महासागर, हिंद महासागर, अटलांटिक और अंटार्कटिका में देखा जा सकेगा। इसी दिन सुबह 06 बजकर 16 मिनट तक वरीयान योग रहेगा। इसके बाद 16 मई की सुबह से देर रात करीब ढाई बजे तक परिघ योग रहेगा। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार वरीयान योग में किए गए सभी मांगलिक कार्य पूरे होते हैं, जबकि परिघ योग में शत्रुओं पर विजय हासिल होती है।
इन राशि वालों को होगा लाभ
मेष- चंद्रग्रहण के दौरान बनने वाले दो शुभ योग के कारण मेष राशि वालों के लाभ हो सकता है। करियर के लिहाज से यह समय बहुत बेहतर है। धन लाभ के योग बनेंगे। नौकरी पेशा करने वाले जातकों के लिए यह ग्रहण शुभ है। प्रॉपर्टी में निवेश के लिए समय अनुकूल है। परिवार का कोई विवाद हल हो सकता है।
सिंह- आगामी चंद्रग्रहण पर बनने वाले योग से सिंह राशि वालों को लाभ होगा। नौकरी में प्रमोशन की संभावनाएं हैं। आय के नए साधन बनेंगे। कोई जरूरी काम बन सकता है। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। शादी-विवाह के प्रस्ताव मिल सकते हैं।
धनु- धनु राशि वालों के लिए ग्रहण बेहद लाभकारी है। तरक्की के नए रास्ते खुल सकते हैं। नई नौकरी मिलने के योग बनेंगे। व्यापारियों को धन लाभ हो सकता है। आर्थिक मोर्चे पर भी लाभ होगा। घर के सदस्यों का सहयोग मिलेगा।
मिथुन: स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। जोखिम भरे कार्यों को करने से बचें। धोखा मिल सकता है। कार्यस्थल पर थोड़ी तरक्की देखने को मिल सकती है।
कर्क : ग्रहण का आपके ऊपर मिला जुला प्रभाव पड़ेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आ सकता है। आप अपने हर काम को बेहतर तरीके से पूरा करने की कोशिश करेंगे।
कन्या : आपके नए दोस्त बन सकते हैं। आपको करियर में ग्रोथ मिलने के आसार हैं। अचानक से धन की प्राप्ति हो सकती है। पुराने रूके हुए काम पूरा करने की कोशिश करेंगे।
तुला : इस दौरान आर्थिक समस्याओं का समाधान कर सकेंगे। लाभ मिलने की प्रबल संभावना है। अनेक माध्यमों से धन की प्राप्ति हो सकती है।
वृश्चिक: कोई भी निर्णय जल्दबाजी में न लें। आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। बिजनेस में घाटा होने के संकेत मिल रहे हैं। नौकरी वालों के लिए भी उतार-चढ़ाव भरा समय रहने वाला है।
मकर राशि: आपको अपने वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। कार्यस्थल पर आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। बॉस आपके काम की तारीफ करेंगे।
कुंभ : आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। नये काम की शुरुआत भी कर सकते हैं। अच्छी नौकरी का ऑफर आने की संभावना है। इनकम बढ़ सकती है।
मीन: कामकाज के मोर्चे पर आपको बेहतरीन काम का इनाम मिल सकता है। प्रमोशन के प्रबल आसार हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।