मथुरा के 20 हजार से अधिक लोग 18 घंटे विघुत सप्लाई न आने से हुए परेशान

मथुरा। सोमवार की शाम आधे घंटे पडी बरसात के कारण आये विद्युत फाल्ट ने महानगर के इलाके जनरलगंज वासियों को 18 घंटे तक बिजली सप्लाई से महरूम रखा जिसके चलते क्षेत्र वासी सुबह एक बाल्टी पानी को तरस गये। मंगलवार शाम 4 बजे विद्युत आपूर्ति बहाल हो सकी। विगत दिवस सांय को वर्षा हुई बरसात के कारण बंगाली घाट विद्युत सब स्टेशन से जनरल गंज तक जाने वाली हाईटेंशन अंडर ग्राउण्ड केबिल (11 केवी) में फाल्ट आ गया जिससे इस केबिल से जुडे जनरल गंज तिलक नगर कॉलौनी आदि क्षेत्र अंधेरे में डूब गये। बीती रात्रि करीब 10 बजे से गायब हुई बिजली सप्लाई दूसरे दिन सांय 4 बजे चालू हो पाई।
क्षेत्र के जेई सतेन्द्र सिंह के अनुसार लगभग एक-डेढ किमी लंबी केबल में रात्रि में फाल्ट मालूम करना संभव नही था। दिन होने ही फाल्ट को खोज लिया जो कि सुभाष इंटर कालेज के पास मिल गया। जिसमें ज्वाइंट लगा कर बक्सा भर कर सही कर दिया गया। मंगलवार शाम 4 बजे विद्युत सप्लाई चालू कर दी गई। इसी बीच क्षेत्र वासियों के इंवर्टर भी जबाब दे गये वही पीने के लिये पानी तक भी नही मिल सका।