मथुरा। श्री उदासीन कृष्णी आश्रम रमणरेती महावन में उ.प्र. लेखपाल संघ की प्रदेश कार्यसमिति की त्रैमासिक बैठक में तहसील से लेकर शासन तक बैठे अधिकारियों द्वारा लेखपालों का निरंतर किए जा रहे उत्पीड़न पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया गया।
बैठक में सेवा में आ रही समस्याओं का निस्तारण करने की बजाय शासन द्वारा लेखपालों पर अतिरिक्त कार्य का अत्यधिक बोझ लादने से संवर्ग में काफी रोष है। लेखपालों के द्वारा आज के दौर में अपने सर्किल से अतिरिक्त अन्य 2 से 4 सर्किलों का कार्य किया जा रहा है सारे कार्य ऑनलाइन होने से लेखपालों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ गया है। शासन द्वारा अभी तक लेखपालों से कार्य लेने हेतु न कोई संसाधन दिया जाता है पूर्व में लेखपालों को शासन द्वारा घटिया क्वालिटी के लैपटॉप व मोबाइल उपलब्ध कराये था जो आज के समय में कंडम हो चुके है।
उ. प्र. लेखपाल संघ शासन से मांग करता है कि जल्द से जल्द लेखपाल जो अपने घर से 200 से 400 किमी दूर नौकरी कर रहा है उन सभी का स्थानांतरण उनके गृह मंडल में किया जाय। 2005 के चयनित लेखपालों (मृतक आश्रितों) को तत्काल उच्च न्यायालय के आदेश के क्रम में तत्काल पुरानी पेंशन का लाभ दिया जाय। लेखपालों का उच्च न्यायालय की रिटो में आर्थिक व मानसिक उत्पीड़न न किया जाय। लेखपालों पर धारा 156(3) के तहत उत्पीड़नात्मक कार्यवाहियों पर तत्काल रोक लगाई जाय। लेखपालों को फर्जी रूप से एंटी करप्शन द्वारा फसाने की घटनाएं आम रूप से रोज देखने को मिलती है इस पर तत्काल रोक लगाई जाय किसी भी लेखपाल का उत्पीड़न न किया जाय। लेखपाल 100 रुपया प्रति माह यात्रा भत्ता में कार्य करता है तत्काल यात्रा भत्ता 1000 रुपया प्रति माह किया जाय।
बैठक में संघ के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह प्रदेश महामंत्री विनोद कश्यप प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीसिद्धार्थ कमलेश धनंजय प्रदेश कोषाध्यक्ष सुजीत सिकंदर लेखापरीक्षक शमशेर सिंह संगठन मंत्री नीरज कुमार राठौर शिवराज सिंह करुणेश सिंह नितिन चतुर्वेदी प्रांतीय सह सचिव आगरा मंडल शैलेश अग्रवाल जिलाध्यक्ष मथुरा पवन कुमार जिला मंत्री कपिल उपाध्याय तहसील अध्यक्ष सदर गौरव दिवाकर तहसील मंत्री सदर चांद सैयद तहसील अध्यक्ष मांट नीतेश तहसील मंत्री मांट भगवान सहाय तहसील अध्यक्ष गोवर्धन पवन कुमार तहसील अध्यक्ष महावन रामेश्वर प्रसाद शर्मा रामखिलाड़ी प्रमोद शर्मा नंदनी पाठक नेहा नरवार नेहा कल्पना ममता आदि लेखपाल उपस्थित रहे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.