राधे-राधे की गूंज के शोर में श्री गिर्राज जी सेवा ट्रस्ट का महा उत्सव प्रारंभ, शरद पूर्णिमा पर लगेगा अद्भुत छप्पन भोग
गोवर्धन। श्री गिर्राज जी सेवा ट्रस्ट द्वारा आयोजित शरद पूर्णिमा पर विगत 38 वर्षों से किया जा रहे श्री गिर्राज जी महाराज के तीन दिवसीय छप्पन भोग महोत्सव के आज दूसरे दिन ट्रस्ट परिवार के सभी सदस्यों एवं महिलाओं ने श्री गिर्राज जी का महाभिषेक बड़े उत्साह और उमंग के साथ किया। आज सुबह पूरा परिवार अति उत्साह के साथ ब्राह्मणों एवं विद्वानों के सानिध्य में ठाकुर जी का पंचामृत महा अभिषेक करने में लगा था। ठाकुर जी को गाय के शुद्ध दुग्ध से स्नान कराया गया तथा गोदही गोघृत बूरा शहद केशर एवं जड़ी-बूटियों के जल से स्नान कराने के पश्चात ठाकुर जी को पितांबरी वस्त्र धारण करायें गये। साथ ही सुगंधित पुष्प मालाओं एवं तुलसीदल की माला धारण करायी गयी। अपने आराध्य श्री गिर्राज जी को विभिन्न प्रकार के मेवा मिठाई फलों के तथा विशेष माखन मिश्री का भोग धराया गया साथ ही ठाकुर जी को मनाया गया कि हे प्रभु आप कल श्री नाथ जी के स्वरूप में विराजमान होकर छप्पन भोग अरोगेंगें बाद में ठाकुर जी की आरती की गयी।
चारों ओर राधे-राधे की गूंज पूरी तलहटी में गूंज रही थी हर श्रद्धालु भाव विभोर था क्योंकि वह इन दिनों के लिए पूरे 1 वर्ष तक लंम्बा इंतजार करता है उसकी हार्दिक इच्छा रहती है कि वह ठाकुर जी की सेवा भाव का कोई अवसर हाथ से न जाने दे।
शाम को ट्रस्ट परिवार के बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया तथा इसी कड़ी में एक कार्यक्रम प्रभु की सेवा में ठाकुर जी की लीलाओं का सुमधुर मचंन किया गया ठाकुर जी के द्वारा द्वापर में जो लीलायें की गई थी उनको साकार करते हुए सभी ग्वालवालों ने अपने आराध्य ठाकुर जी कृष्ण के साथ गिर्राज पर्वत को उठाया सभी भक्त इस लीला को देखकर भाव विव्हल हो गये तत्पश्चात ठाकुर जी की शयन आरती की गयी। ट्रस्ट परिवार के सभी सदस्यों का उत्साह देखते बन रहा था। सोमवार को होने वाले छप्पन भोग की तैयारीयों में अद्भुत जोश था देश-विदेश से मंगायें गये फूलों की सुगंध पूरी तलहटी में फैल रही थी। ठाकुर जी के भोग प्रसाद की तैयारिया पूरा ट्रस्ट परिवार बहुत ही उमंग तथा उत्साह से कर रहा था। पंडाल में भव्य चांदनी महल की तैयारिया की जा रहीं थी। कल ठाकुर जी के इसी चांदनी महल में विराजकर छप्पन भोग के दर्शन श्री नाथ जी के रूप में देंगे। ठाकुर जी के छप्पन भोग गिरवर निकुंज, तलहटी श्री गिर्राज जी, आन्यौर परिक्रमा मार्ग में होगा।
कार्यक्रम के आयोजक दीनदयाल (चौपईया वाले) महेश बंसल (भट्टे वाले) प्रदीप अग्रवाल (श्री ग्रुप) मुकेश अग्रवाल (डब्बू साड़ी वाले) एन. भाटिया विशाल बंसल (ताजापानी) पवन अग्रवाल (टीटू) धर्मेंद्र बंसल (सी.ए.) विजय महेश्वरी (मुरशानवाले) शोभित अरोड़ा अभय गुप्ता गणेश वार्ष्णेय ओमप्रकाश अग्रवाल (किले वाले) अशोक कुमार अग्रवाल (गुड़ेरा वाले) दुर्गा प्रसाद गोवर्धन वाले दिनेश कुमार (घी वाले) किशोर कुमार (कोयला वाले) अतुल अग्रवाल (राया वाले) शेखर अग्रवाल आदि व्यवस्थाओ में जुटे हुए है।