मथुरा में एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा दुर्घटना में 7 लोगों की मौत

मथुरा । यमुना एक्सप्रेस वे पर शनिवार सुबह नौझील थाना क्षेत्र के माइलस्टोन 68 पर हुए दर्दनाक हादसे में वैगनआर सवार सात लोगों की मौके पर मौत हो गई वहीं दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।


एसपी देहात श्रीश चंद ने बताया यमुना एक्सप्रेस वे पर नौझील क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में 7 लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई है। हादसे में दो घायलों का इलाज अस्पताल में हो रहा है। कार को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी थी। कार सवार हरदोई से नोएडा जा रहे थे। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिये गये हैं। सभी मृतक हरदोई के रहने वाले बताए जा रहे हैं। मरने वालों में तीन महिला, तीन पुरुष और एक बच्चा है। पुलिस मृतकों की शिनाख्त करने की कोशिश कर रही है। कार आगरा से नोएडा की ओर जा रही थी। कार को अज्ञात वाहन ने कार को टक्कर मार दी।
घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी है।