राया में आयी तेज आंधी बरसात से टूटा पेड़, घंटो रहा हाथरस मथुरा मार्ग जाम

राया (राजपथ मथुरा व्यूरो/मनोज वार्ष्णेय)। कस्वा राया में शुक्रवार की दोपहर आयी तेज आंधी तूफान के कारण गांव कूम्हा बिचपुरी के पास सड़क सहारे लगा पेड़ भरभरा कर गिर पड़ा जिससे हाथरस मथुरा मार्ग पूरी तरह अबरुद्ध हो गया और दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गयी। आंधी के दौरान एक विघुत ट्रांसफार्मर और कई खम्बे भी टूट गए। विभाग को लाखों रूपये की क्षति होने का अनुमान है। सूचना पर चौकी विचपुरी पुलिस और विधुत विभाग के अधिकारी घटनास्थल पर पहुच गये और रास्ते मे पड़े टूटे पेड़ो को हटवाकर मार्ग साफ करवाया। तब कही जाकर यातायात सुचारु हो पाया। हालत इतने खराब हो गए कि कस्बे में जन जीवन ठप्प हो गया।