मथुरा। मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण ने शुक्रवार को 9 भूखंडों की नीलामी से 20 करोड़ 29 लाख 9 हजार रु की आय अर्जित की है। प्राधिकरण के सभागार में रुक्मणी बिहार के आश्रम-मठ श्रेणी के 8 भूखंड तथा राधापुरम के एक आवासीय भूखंड की नीलामी प्रक्रिया की कार्रवाई सचिव राजेश कुमार सिंह और विशेष कार्याधिकारी क्रांति शेखर सिंह की टीम की मौजूदगी में संपन्न हुई। रुकमणी बिहार का एक प्लॉट जिसका आरक्षित मूल्य ₹2 करोड़ 37 लाख 95 हजार 56 रु था उसकी बोली 4 करोड़ 25 लाख रुपए में हुई। इस बी 9 भूखंड को विजय कुमार रिणवा द्वारा क्रय किया गया हैं। इनके अलावा इस कालोनी के चार भूखंड तान्या इंडस्ट्री प्रा लि द्वारा लिए गए है।

इस संबंध में ओएसडी क्रांति शेखर सिंह ने बताया कि 18 अप्रैल 22 से 31 मार्च 23 तक ऑनलाइन पंजीकरण खुले हुए हैं रजिस्ट्रेशन के पश्चात नीलामी प्रक्रिया की जाती है। उक्त कॉलोनियों में शेष रहे प्लॉटों की नीलामी शीघ्र की जाएगी। उन्होंने बताया आज नीलाम हुए भूखंड काफी समय से रिक्त चल रहे थे ।
नीलामी प्रक्रिया में मुख्य लेखा अधिकारी नरेंद्र कुमार त्रिपाठी अधीक्षण अभियंता राणा प्रताप सिंह अधिशासी अभियंता कौशलेन्द्र सिंह वरिष्ठ लिपिक विजय शर्मा वरिष्ठ लिपिक मुन्ना खान रचित शर्मा आदि प्राधिकरण कर्मी मौजूद रहे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.