मथुरा- वृन्दावन में नगर निगम ने चलाया अतिक्रमण एवं पॉलीथिन के खिलाफ अभियान

मथुरा। नगर निगम टीम ने सोमवार को मथुरा एवं वृन्दावन में अतिक्रमण एवं पॉलीथिन जब्तीकरण अभियान चलाया जिसमें अवैध पॉलिथीन जब्त की गई वही कई स्थानों पर सरकारी भूमि पर किये गए अतिक्रमण को जेसीबी से नेस्तनाबूत किया गया। मथुरा में क्वालिटी तिराहे के पास श्री किशोरी रमण धर्मशाला, नौगजा अम्बाखार (लक्ष्मी टॉकीज के सामने) निर्माणाधीन पुलिया पर एक व्यक्ति द्वारा दो पक्की दुकानों का निर्माण कराया जा रहा था जिसे आज ध्वस्त करा दिया गया। यहाँ अभियान सहायक नगर आयुक्त डी के सिंह की उपस्थिति में चलाया गया।
इसी प्रकार वृन्दावन में वार्ड नं.65 में अनाज मण्डी मण्डी बाजार बनखण्डी सी.एफ.सी. चौराहा होते हुए चुंगी चौराहा तक अपर नगर आयुक्त सत्येन्द्र कुमार तिवारी के नेतत्व में पुलिस बल की उपस्थिति में अतिक्रमण हटवाया गया। निगम की टीम ने कार्यवाही करते हुये चुंगी चौराहा से अनाज मण्डी बनखण्डी सी.एफ.सी. चौराहा अम्बेडकर पार्क तक हो रहे अवैध अस्थाई एवं स्थाई कब्जों को मुक्त कराया गया साथ ही अवैध पॉलिथीन जब्त करते हुये रू. 8000/- का जुर्माना वसूल किया ।
अतिक्रमण एवं अवैध पॉलिथीन अभियान में गोपाल प्रसाद शर्मा लिपिक सुभाषचन्द सफाई एवं खाद्य निरीक्षक मुकेश सिंह राजस्व निरीक्षक पवन शर्मा लिपिक कर विभाग मुकेश कुमार शर्मा सत्यप्रकाश दीक्षित लिपिक कर विभाग काशीनाथ श्रीवास्तव मोनू रॉबिन देवेन्द्र योगीराज सौरव राहुल चतुर्वेदी टास्क फोर्स प्रभारी आदि एवं नगर निगम प्रवर्तन दल की टीम मौजूद रही । ज्ञात रहे की नगर आयुक्त अनुनय झा ने मथुरा वृन्दावन में पॉलीथिन के प्रयोग और अतिक्रमण हटाने को लेकर निगम के अधिकारियों को सख्त ताकीद किया है कि ये कारवाही नियमित चलनी चाहिए।