अरुण ठाकुर
मथुरा । छाता कोतवाली के अंतर्गत बरसाना रेलवे फाटक पर आज करीब 3:30 बजे श्रीधाम एक्सप्रेस के सामने प्रेमी युगल ने रेलगाड़ी के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली।
मिली जानकारी के अनुसार रेलवे कर्मचारी धर्मेंद्र ने बताया कि करीब 3:30 बजे श्रीधाम एक्सप्रेस दिल्ली की तरफ से आ रही थी यह दोनों झाड़ियों में छिपे बैठे हुए थे जैसे ही ट्रेन पास में आई तभी दोनों ने कूदकर एक साथ जान दे दी ।
आत्महत्या करने वाले राहुल पुत्र बाबूलाल उम्र करीब 22 वर्ष निवासी खानपुर महिला का नाम हेमा पत्नी योगेश उम्र करीब 20 वर्ष निवासी खानपुर बताई जा रही है । इस घटना की जानकारी जैसे ही परिजनों को हुई सभी घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। रेलवे पुलिस विभाग के अधिकारियों ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.