नगर निगम की व्यवस्थाओं से प्रसन्न नजर आए लोग
मथुरा। दशहरा के पावन पर्व पर रविवार को श्रद्धालुओं ने बड़े ही उमंग उल्लास के साथ यमुना जी के स्वच्छ जल में डुबकी लगाकर पुण्य लाभ कमाया। नगर निगम ने लोगों की सुविधार्थ विश्राम घाट और पल्ली पार क्षेत्र में अपने शिविर लगाए। यमुना के समूचे घाटों पर विशेष सफाई व्यवस्था ने सबका मन मोह लिया। खासकर सबसे अच्छी व्यवस्था यमुना पल्ली पार रही जहां हर समय मल-मूत्र गंदगी रहती थी वह दूर-दूर तक नहीं दिखाई दी।
कहा जा सकता कि काफी वर्षों पश्चात कच्चे घाटों की सफाई इस प्रकार हुई होगी। नगर आयुक्त अनुनय झा के अनुसार निर्माण, कर, स्वास्थ्य, जल निगम के दर्जनों कर्मचारी अधिकारियों की 24 घंटे की यमुना जी पर ड्यूटी लगाई गई है। 7 डीजल चलित वोट पर 10 गोताखोर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए यमुना जी में भ्रमण के दौरान माइक से गहरे पानी में लोगों को स्नान करने से रोकते रहे । विश्राम घाट के समीप गहरे पानी से बचाव के लिए बेरी केटिंग लगाई गई प्रत्येक घाट पर एक-एक सफाई निरीक्षक सफाई कर्मियों के साथ मौजूद रहे।
विश्राम घाट के आरती स्थल के निकट बने निगम के कैंप में मुख्य कर निर्धारण अधिकारी शिव कुमार गौतम अपने साथियों के साथ ड्यूटी पर मुस्तैद दिखाई दिए। जमुना पार के कच्चे क्षेत्र में स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ अधिक देखी गई। रविवार प्रातः 5 बजे से ही स्नान करने वालों की भीड़ यमुना जी पर जुड़ गई। घाट और सड़क पर सफाई धुलाई के पश्चात चूना छिड़काव देखते ही बन रहा था दशहरा पर्व पर निगम द्वारा की गई व्यवस्थाओं की आम लोगों ने सराहना की है।
Explore the ranked best online casinos of 2025. Compare bonuses, game selections, and trustworthiness of top platforms for secure and rewarding gameplaycrypto casino.